ग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए आज जरूर करें एक काम, मिलेगा छुटकारा

प्रदोष व्रत का दिन बहुत कल्याणकारी माना जाता है। यह दिन भगवान महादेव के भक्तों के लिए बेहद विशेष होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन का व्रत करने से भगवान महादेव एवं देवी पार्वती का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन कल्याण की तरफ अग्रसर होता है। इस बार यह व्रत 3 जुलाई के दिन बुधवार को रखा जाएगा, इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, ऐसे में यदि इस अवसर पर शिव जी का कुछ खास चीजों से अभिषेक किया जाए, तो वे बहुत प्रसन्न होते हैं, तो आइए किन चीजों से भगवान महादेव का अभिषेक करना शुभ माना जाता है।

प्रदोष व्रत के दिन इन मंत्रों का जप करने से मिलेगी मानसिक शांति ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥ ऊं पषुप्ताय नमः

शिवलिंग पर चंदन से करें अभिषेक बुध प्रदोष व्रत के शुभ मौके पर शिवलिंग की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही शिवलिंग का चंदन से अभिषेक करें। फिर शिव जी के नामों का जाप करें। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही ग्रह दोष से छुटकारा प्राप्त होगा। इसके साथ ही घर में बरकत आएगी।

शिवलिंग पर गंगाजल से करें अभिषेक बुध प्रदोष व्रत के दिन महादेव का अभिषेक बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन महादेव का गंगाजल से अभिषेक करना बहुत ही कल्याणकारी माना जाता है। ऐसे में इस अवसर पर महादेव के वैदिक मंत्रों का जाप करते हुए अभिषेक करें। ऐसा करने से जीवन में शुभता का आगमन होता है।

139 दिनों तक वक्री रहेंगे भगवान शनि, करें इस एक मंत्र का जाप

1 या 2 जुलाई... कब है योगिनी एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त में करें इन मंत्रों का जाप, दूर होगी गरीबी

Related News