भूकंप पीडि़तों की मदद हेतु, एक दिन का वेतन देंगे सांसद

नई दिल्ली : लोकसभा में सांसदों ने पर्यावरण परिवर्तन पर चर्चा करते हुए कार्बन के परिवर्तित होते प्रतिशत पर सवाल उठाए साथ ही कुछ समय पहले नेपाल समेत भारत में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर दुख व्यक्त किया। सांसदों ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपना एक दिन का वेतन नेपाल में भूकंप पीडि़तों की सहायता के लिए देने का निर्णय लिया।

सभी दलों ने केंद्र सरकार द्वारा इस आपदा को लेकर दिखाई गई तत्परता की सराहना की। लोकसभा के सत्र में भारतीय उपमहाद्वीप में बारिश, चक्रवात, भूकंप से मची तबाही पर सभी ने दुख व्यक्त किया। इस दौरान भारत सरकार द्वारा मित्र राष्ट्र नेपाल को पहुंचाई जा रही सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने कहा कि नेपाल से 2500 भारतीयों को निकाला जा चुका है। नेपाल में फंसे पर्यटकों के लिए वीजा सुविधा भी प्रदान की गई है। सपा के नेता रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार के साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जाने वाली मदद को लेकर चर्चा की। भूकंप से भारत में मारे गए लोगों की जानकारी भी प्रदान की गई।

संसद में विकलांगों की सहायता के लिए किए जाने वाले कार्यों को लेकर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने मंत्रालय द्वारा तैयार की गई योजनाओं और मदों के व्यय को लेकर चर्चा की वहीं पर्यावरण में कार्बन उत्सर्जन पर चर्चा हुई और सवाल उठाए गए कि सरकार कार्बन के अधिक उत्सर्जन होने को लेकर क्या कदम उठा रही है इस पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सरकार की ओर से जवाब दिया।

Related News