व्यावसायिक सफलता पाने के लिए इस राशि के जातक जान लें ये बात

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहत हो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज यानी 04 अक्टूबर 2024 का राशिफल......

मेष: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष: विरोधी परास्त होगा। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में सावधानी रखें। गुप्त शत्रु तनाव दे सकता है।

मिथुन: शनि, केतु एवं चंद्र की युति कुछ व्यावसायिक, कुछ पारिवारिक तनाव देगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा, लेकिन हानि के योग नहीं हैं। देवी की उपासना आपके लिए हितकर होगा।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खान-पान में ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी अपने से तनाव मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शनि, केतु और चंद्र की युति रचनात्मक प्रयास सफल कराएगी। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा।

कन्या: कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भाई या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धन, पद और प्रतिष्ठा के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा।

धनु: आपकी राशि पर शनि, केतु और चंद्रमा की युति आपको भावुक बनाएगा। भावुकता में नियंत्रण रखें। एकांत में न रहें। अधिक से अधिक समय परिवार को दें।

मकर: भागदौड़ रहेगी। मन अशांत रहेगा। पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ: विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति मजबूत रहेगी।

मीन: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

'शीतकालीन सत्र में इसे ठीक कर देंगे..', वक़्फ़ कानून पर अमित शाह का बड़ा ऐलान

'मोदी को हटाने तक मैं नहीं मरूंगा..', खड़गे के बयान पर क्या बोले अमित शाह?

'अमित शाह मुझे खत्म करना चाहते हैं', ऐसा क्यों बोले उद्धव ठाकरे?

Related News