बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने की कोयला खदान के 20 मजदूरों की हत्या, Video

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों ने 11 अक्टूबर 2024 की रात को 20 खनन श्रमिकों की हत्या कर दी। इस हमले में 7 श्रमिक घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश श्रमिक पश्तून समुदाय से हैं। मृतकों में तीन अफगान नागरिक भी शामिल हैं, जबकि घायलों में चार अफगान नागरिक हैं। यह हमला बलूचिस्तान के डूकी जिले के जुनैद कोल कंपनी की खदानों पर हुआ, जहां हमलावरों ने भारी हथियारों का इस्तेमाल किया।

 

पुलिस अधिकारी हुमायूँ खान ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने खदान के पास श्रमिकों के आवासों को घेर कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके साथ ही उन्होंने रॉकेट और ग्रेनेड से भी हमला किया। डूकी के एक स्थानीय डॉक्टर, जौहर खान शादिजई ने पुष्टि की कि अस्पताल में 20 शव और छह घायलों को लाया गया। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है।

बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांत रहा है और यहां अलगाववादी समूह सक्रिय हैं जो क्षेत्र की स्वतंत्रता की मांग कर रहे हैं। हाल ही में 6 अक्टूबर 2024 को कराची में एक बम धमाका हुआ था, जिसमें दो चीनी नागरिक मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के माजिद ब्रिगेड ने ली थी। इसके अलावा, इस साल अगस्त में भी बलूचिस्तान में एक अन्य हमले में 23 लोगों की जान गई थी। बलूच विद्रोही समूह पाकिस्तान सरकार पर क्षेत्र की खनिज संपदा के अनुचित दोहन का आरोप लगाते हैं, जिससे उनके विरोध में हिंसक घटनाएं होती रहती हैं।

मामा के घर कन्याभोज! केंद्रीय मंत्री शिवराज ने पखारे पैर, मामी ने उतारी आरती, Video

अखिलेश यादव के घर के बाहर भारी फ़ोर्स तैनात, सपाई-कांग्रेसियों में गुस्सा, लखनऊ में बवाल

'ये सत्य और झूठ की लड़ाई थी..', चुनाव जीतकर बोले NC नेता सुरिंदर चौधरी

Related News