भगवान जगन्नाथ की यात्रा के लिए तैयार किए जा रहे रथ पर अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी, जाँच में जुटी पुलिस

इम्फाल: मणिपुर की राजधानी इम्फाल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ शुक्रवार रात (4 जुलाई, 2024) को रथ यात्रा के लिए बनाए जा रहे रथ पर हमला किया गया। रात लगभग 12.30 बजे अज्ञात आरोपियों ने निर्माणाधीन रथ पर गोलीबारी की तथा फिर मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना इम्फाल के सना कोनुंग के पास हुई, जहाँ रथ खड़ा किया गया था। हमलावर एडवांस हॉस्पिटल की दिशा से एक कार में सवार होकर आए थे। 

तत्पश्चात, उन्होंने रथ पर दो राउंड फायरिंग की। गोलीबारी करने के पश्चात् हमलावर तेजी से पैलेस गेट की तरफ वापस भाग गए। गोलीबारी में कोई नुकसान नहीं हुआ है। इंफाल ईस्ट पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई, तत्पश्चात, पुलिस मामले की जाँच के लिए घटनास्थल पर पहुँची। यह रथ यात्रा 8 जुलाई 2024 को होनी है, जिसके लिए इस विशेष रथ को तैयार किया जा रहा था। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। यह रथ यात्रा मैतेई समुदाय के लोग निकालते हैं। 

मणिपुर सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, इम्फाल में होने वाली यह रथ यात्रा प्रदेश के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जो 10 दिनों तक चलता है। यह रथ यात्रा ओडिशा के पुरी में होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा की भांति ही होती है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ और सुभद्रा को रथ पर बिठाया जाता है। इस रथ की ऊँचाई तकरीबन 20 फीट होती है तथा इसे श्रद्धालु अपने हाथों से खींचते हैं। रथ को भव्य रूप से सजाया जाता है एवं यात्रा उत्सव के पहले और अंतिम दिन ही निकाली जाती है। इस रथ पर हमला मणिपुर में बीते डेढ़ सालों से चल रही अशांति के बीच हुआ है। प्रदेश के दो प्रमुख समुदायों, कुकी और मैतेई के बीच जारी संघर्ष में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है तथा बड़े आंकड़े में लोग बेघर हुए हैं। सरकार निरंतर यहाँ स्थितियाँ सामान्य करने में जुटी हुई है।

'हिन्दू देवी-देवता पर मुस्लिम न रखें दुकानों का नाम', बोले कपिल देव

मिड डे मील के पैकिट में निकला सांप, मचा हंगामा

तेजी से बढ़ रहा हिन्दुओं के अल्पसंख्यक होने का खतरा! आखिर क्यों अदालतें कह रहीं है- 'धर्मांतरण रोको', जानिए हर सवाल का जवाब

Related News