शादी के दिन से ही अप्राकृतिक सम्बन्ध बनता था पति, जब पीड़िता ने देवरानी को बताया तो..

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बिजली विभाग में काम करने वाले एक व्यक्ति पर उसकी पत्‍नी ने शादी के बाद पहली रात से ही अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का इल्जाम लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने इसके बारे में अपनी देवरानी को बताया, तो देवर को भी पता चल गया और फिर पति और देवर ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। दोनों ने उसे कमरे में बंद करने का प्रयास किया, तो महिला ने पड़ोसी के घर भागकर अपनी जान बचाई। बुधवार (9 नवंबर) को महिला ने कैंट पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई।  

पुलिस ने महिला की शिकायत पर अप्राकृतिक बलात्कार, छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कैंट थाना क्षेत्र के नहर रोड क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला के अनुसार, विवाह के बाद उसका पति कभी उसके साथ सही तरीके से पेश नहीं आया। पहली ही रात से उसने अप्राकृतिक संबंध बनाना चालु कर दिया। लोकलाज के डर से बहुत समय तक वह चुप रही।

7 नवम्‍बर की रात में भी पति ने ऐसा ही करने का प्रयास किया, तो महिला ने विरोध किया। इस पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। अगली सुबह बातों-बातों में पीड़िता ने देवरानी को ये बात बताई। देवरानी ने अपने पति यानी महिला के देवर को बता दी। इसके बाद देवर ने उसके पति को बुला लिया और फिर दोनों ने मिलकर बेरहमी से पीड़िता को पीटा। इतना ही नहीं देवर और पति मिलकर उसे कमरे में बंद करने का प्रयास कर रहे थे, मगर महिला किसी तरह भागकर पड़ोसी के घर में घुस गई।  इसके बाद वह कैंट पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

13 वर्षीय मासूम का बलात्कारी जीतेन्द्र कुमार गिरफ्तार, बच्ची को किडनैप कर ले गया था यूपी

जैन समाज के युवक के साथ की मारपीट, नॉनवेज खिलाने की बात भी आई सामने

नहाती हुई महिला का बनाया वीडियो, फिर जो किया उसे जानकर काँप उठेगी रूह

Related News