रिटायर्ड DSP आफताब आलम ने घर में घुसकर किया नौकरानी का बलात्कार, दी हत्या की धमकी

लखनऊ: पुलिस का काम कानून व्यवस्था को बरकरार रखना और आम नागरिकों की रक्षा करना होता है। मगर, उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने एक रिटायर्ड डिप्टी SP रैंक के अधिकारी आफताब आलम को अपनी नौकरानी के साथ बलात्कार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। शुक्रवार (8 अप्रैल, 2022) को लखनऊ की आशियाना पुलिस ने रतनखंड स्थित आफताब आलम के घर से उसे अरेस्ट कर लिया। हालाँकि, इस दौरान उसने पुलिस को धमकाने का प्रयास भी किया।

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गत वर्ष 12 अक्टूबर को पहली बार घटी। आशियाना थाने के इंस्पेक्टर दीपक पांडेय का कहना है कि पीड़िता लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करके अपना गुजारा करती थी। इसी के चलते वो रिटायर्ड DSP आफताब आलम के घर में भी काम करती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि काफी समय से आफताब आलम की बुरी नजर उस पर थी। वो 12 अक्टूबर 2021 का दिन था, जब आफताब आलम उसके घर पर आया। उस दिन वो घर पर अकेली ही थी। मौका पाकर आरोपित ने उसके साथ बलात्कार किया और किसी से भी इस बारे में न बताने की धमकी भी दी। इसके साथ ही आरोपित ने ये भी कहा कि यदि उसने (पीड़िता) गलती से भी किसी को इस बारे में बताया, तो वो उसकी हत्या कर देगा। इस घटना के बाद पीड़िता काफी डर गई।

पहली बार बलात्कार करने के बाद आफताब की हिम्मत बढ़ गई। एक हफ्ते के बाद आरोपित एक बार फिर से पीड़िता के घर पहुँचा। वहाँ उसने फिर से पीड़िता का बलात्कार किया। हालाँकि, इस बार पीड़िता ने उसका वीडियो उतार लिया। इस वीडियो को उसने अपने पति को दिखाया। पहले तो उनकी हिम्मत नहीं हुई, मगर फिर किसी तरह साहस करके पति-पत्नी थाने गए और आरोपित के खिलाफ शिकायत दी, साथ ही उच्चाधिकारियों से भी मामले की शिकायत की। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज होते ही आफताब आलम फरार हो गया। वो फरार होते हुए भी पीड़िता पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था। इस बीच उसे पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर से पकड़ लिया। हालाँकि, बीमारी का हवाला देते हुए उसने बचने का प्रयास किया, मगर उसका मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

रमजान में खालिद ने अपनी पत्नी को दिया तीन तलाक़, बीवी-बच्चों को घर से निकाला

एकतरफा प्यार में 12वीं की छात्रा की हत्या, सिरफिरे आशिक ने गला रेतकर शव नदी में फेंका

ग्रुप में यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहे थे लड़के, नहीं मानी तो...

 

 

Related News