पापा बने वरुण धवन, पत्नी नताशा ने बेटी को दिया जन्म

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता वरुण धवन के घर खुशखबरी आई है। वरुण पिता बन गए हैं। वरुण धवन की पत्नी नताशा ने नन्ही राजकुमारी को जन्म दिया है। लिटिल एंजेल के आने से उनके घर किलकारी गूंज उठी है। वरुण-नताशा माता-पिता बनकर बेहद खुश हैं। वरुण हॉस्पिटल के बाहर डेविड धवन के साथ स्पॉट हुए। पिता-बेटे के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी।

नताशा को लेबर पेन होने के पश्चात् हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वरुण को भी बैग कैरी किए हॉस्पिटल जाते स्पॉट किया गया था। वरुण धवन पत्नी का बेहद ख्याल रखते हैं। वर्ष की शुरुआत में वरुण ने पत्नी नताशा संग फोटो साझा कर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। कपल बेहद उत्साहित थे। अप्रैल में नताशा के बेबी शावर की फोटोज सामने आईं, जिसमें बॉलीवुड-टाउन के कई स्टार्स उन्हें बेस्ट विशेज देते नजर आए थे। 

कपल के घर आई इस खुशखबरी ने प्रशंसकों को भी बेहद भावुक कर दिया है। सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। वही अब प्रशंसक इस इंतजार में हैं कि वरुण-नताशा अपने न्यू बॉर्न बेबी को सामने कब लाते हैं और उसका चेहरा रिवील करते हैं। वरुण-नताशा की शादी 24 जनवरी 2021 को हुई थी। अब तीन वर्ष पश्चात् कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

VIDEO! पैपराजी ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर भड़के ऋतिक रोशन

इस अदाकारा के लिए सलमान खान ने तोड़ दी थी अपनी 'नो किसिंग पॉलिसी', नाम जानकर रह जाएंगे दंग

सलमान खान से शादी करने के लिए उनके फार्म हाउस पहुंच गई 24 वर्षीय लड़की, हंगामे के बाद हुई गिरफ्तार

Related News