वीडियो ब्लॉगर मोहम्मद अली जिन्ना को बाँधा, फिर महिलाओं ने की जमकर पिटाई, चौंकाने वाली है वजह

पलक्क्ड़: केरल के पलक्क्ड़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ कुछ महिलाओं ने छेड़छाड़ के इल्जाम में एक ब्लॉगर की रस्सी से बाँध कर पिटाई की है। ब्लॉगर का नाम मोहम्मद अली जिन्ना है। पिटाई करने वाली महिलाएँ तमिलनाडु की हैं जो लम्बे वक़्त से जिन्ना की तलाश में थीं। महिलाओ का आरोप है कि जिन्ना ने पहले उनके साथ छेड़खानी की तथा बाद में उन फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कहा यह भी जा रहा है कि जिन्ना अपने सोशल मीडिया हैंडलों से महिलाओं को अश्लील मैसेज भी भेजा करता था।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर के तहकीकात आरम्भ कर दी है। घटना शुक्रवार (26 जुलाई 2024) की बताई जा रही है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला पलक्कड़ के कोट्टाथारा चंटकदां क्षेत्र का है। यहाँ का रहने वाला मोहम्मद अली जिन्ना एगली बाजार में कपड़े की दुकान चलाता है। इसके अतिरिक्त जिन्ना सोशल मीडिया के फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर भी बहुत सक्रीय है। वह अक्सर इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अपनी रील शेयर किया करता है। शुक्रवार (26 जुलाई) को उसकी दुकान पर कपड़े खरीदने के बहाने कुछ महिलाएँ पहुँची। ये महिलाएँ तमिलनाडु के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आईं थीं। कुछ ही देर में जिन्ना की उसकी दुकान पर इन महिलाओं से बहस आरम्भ हो गई।

कहा जा रहा है कि बहस ने बढ़ते-बढ़ते मारपीट का रूप ले लिया। इन महिलाओं ने एकजुट होकर मोहम्मद अली जिन्ना के हाथों एवं पैरों को बाँध दिया तथा उसकी बुरी तरह से पिटाई करने लगीं। इस घटना के चलते आसपास भीड़ जमा हो गई। महिलाओं का आरोप है कि जिन्ना उनके साथ सोशल मीडिया पर अश्लील बातें करता है। इसके अतिरिक्त आरोप यह भी है कि जिन्ना ने कुछ महिलाओं की एडिटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था। पीड़ित महिलाओं की संख्या 13 बताई जा रही है। घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने जिन्ना को महिलाओं के चंगुल से बचाया तथा अपने साथ ले गई। जिन्ना की शिकायत पर पुलिस ने पिटाई करने वाली महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। महिलाओं ने भी मोहम्मद अली जिन्ना के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इस तहरीर पर भी क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। दोनों ही मामलों की तहकीकात करवाई जा रही है। 

मनु भाकर ने रचा इतिहास, बनीं ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर

अग्निवीरों को सरकार की बड़ी सौगात, इन राज्यों ने किया आरक्षण का ऐलान

तगड़ी सुरक्षा भेदकर गर्लफ्रेंड को भगा ले गया बॉयफ्रेंड, बालिका गृह में मचा हंगामा

Related News