प्रोटेस्ट रैली में हंसते नजर आए विवेक अग्निहोत्री, स्वरा भास्कर ने दी ये प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, विवेक ने हाल ही में कोलकाता में हुए घिनौने कृत्य के खिलाफ अपनी आवाज उठाई एवं कोलकाता की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, इंसाफ की गुहार लगाते समय उनके चेहरे पर मुस्कान छाई रही। यही वजह है कि लोग उनका हंसने वाला वीडियो साझा कर उन्हें X पर ट्रोल कर रहे हैं।

वीडियो में विवेक अपनी साथी महिला से चर्चा करते हुए और उनकी बात पर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पीछे आम जनता हाथ में तख्तियां पकड़े हुए इंसाफ की गुहार लगाती नजर आ रही है। जहां लोग विवेक के इस बर्ताव की आलोचना कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने विवेक के हंसने वाले वीडियो को साझा कर उल्टी करने वाला इमोजी बनाया है।

विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं अपने अनुभव से, बिना किसी शर्म या डर के, कह सकता हूं कि बलात्कार सहित सभी आपराधिक गतिविधियां इन राजनीतिक दलों के कार्यालयों से संचालित होती हैं। जब भी किसी की बेटी का बलात्कार होता है, तब उस पीड़िता के परिवार वाले हतोत्साहित हो जाते हैं। ऐसे में ये लोग उनकी मदद कर उन्हें अपने वोट में बदलते हैं। ये लोग इसे सबसे आसान एवं सुरक्षित तरीका मानते हैं। लेकिन अब परिवर्तन का समय आ गया है। मेरी एकमात्र मांग यह है कि बंगाल की राजनीति की पूरी व्यवस्था बदली जानी चाहिए और यहां से सामाजिक-राजनीतिक और महिला सशक्तिकरण की क्रांति आरम्भ होनी चाहिए।”

'सुधर जाओ, वरना फाड़ दूंगा', कोलकाता डॉक्टर केस पर इस एक्टर ने लड़कों को दी चेतावनी

अरशद वारसी पर आखिर क्यों भड़के बोनी कपूर?

युवराज सिंह की बायोपिक में ये 2 मशहूर एक्टर आ सकते है नजर, नाम जानकर झूम उठेंगे फैंस

Related News