गोल्फ : वाणी ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर का 10वां चरण

बेंगलुरू : दिल्ली की युवा महिला गोफ खिलाड़ी वाणी कपूर ने ईगलटन गोल्फ रेजार्ट पर आयोजित हीर वुमैन प्रोफेशनल गोल्फ टूर का 10वां चरण अपने नाम कर लिया है। वाणी ने तीसरे और अंतिम दौर का मुकाबला संयुक्त रूप से दूसरे स्थान से शुरू किया था। अंतिम राउंड में वाणी ने फो अंडर 68 का कार्ड खेला, जो कि टूर्नामेंट में किसी भी खिलाड़ी का सबसे अधिक अर्जन है। चंडीगढ़ की सान्या शर्मा ने वन अंडर 71 का कार्ड खेलते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

सान्या ने तीसरे स्थान से अंतिम दौर की शुरुआत की थी। वाणी ने अंतिम रूप से 214 स्कोर हासिल किया। बेंगलुरू की जीत वाणी को इस साल के आर्डर ऑफ मेरिट लिस्ट में काफी मजबूती से पहले स्थान पर काबिज कर रही है। अब उनके खाते में इतनी जीत और इतनी रकम है कि वह हर हाल में ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहला स्थान हासिल कर लेंगी। गैर पेशेवर दिक्षा डागर और नेहा त्रिपाठी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। दोनों ने 224 स्कोर हासिल किया।

Related News