नमाज़ पढ़ रहे हैं, DJ बंद करो..! मेरठ में स्वतंत्रता सेनानी अवंती बाई लोधी की शोभायात्रा पर पथराव, बड़ी संख्या में पुलिस तैनात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी अवंती बाई लोधी की शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैल गया, जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने यात्रा पर पथराव किया। इस घटना का कारण मस्जिद के सामने डीजे बजाने से शुरू हुआ विवाद था, जो बाद में एक मुस्लिम बच्चे पर स्पीकर गिरने से और भड़क गया।

16 अगस्त को अवंती बाई लोधी के जन्मदिन के अवसर पर लोधी युवा संगठन ने एक शोभायात्रा का आयोजन किया था। यह यात्रा शिवशक्ति नगर स्थित दुर्जन सिंह लोधी मंदिर से शुरू होकर कई स्थानों से होती हुई खैरनगर पहुंची। जब यात्रा हौज वाली मस्जिद के पास पहुंची, तो मुस्लिम समुदाय ने डीजे बजाने पर आपत्ति जताई, उन्होंने कहा कि, उन्हें नमाज़ पढ़ने में समस्या हो रही है। हालांकि, इस विवाद को पहले शांत कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद मुस्लिम समुदाय के एक बच्चे के घायल होने की बात सामने आई। 

 

मुस्लिम समुदाय का आरोप था कि शोभायात्रा में शामिल म्यूजिक सिस्टम का एक स्पीकर बच्चे पर गिरने से वह घायल हो गया। इसी का बहाना लेकर मुस्लिम भीड़ ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया और कुछ लोगों से मारपीट भी की। अचानक हुए इस हमले से लोधी समाज के लोग हैरान रह गए और उन्होंने भी बचाव में पथराव किया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आयुष विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने के लिए खैरनगर सहित घंटाघर के बाजार बंद करवा दिए। कड़ी सुरक्षा के बीच शोभायात्रा को संपन्न कराया गया और अतिथियों का सम्मान किया गया। तनाव के कारण खैरनगर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि शोभायात्रा का आखिरी डोला आने के दौरान उसका जेनरेटर खराब हो गया था। जब लोधी समाज के युवक जेनरेटर ठीक करने लगे, तो मुस्लिमों ने उसकी चाबी निकाल ली और विरोध करने पर उनसे मारपीट की और पथराव किया। उन्होंने इस घटना पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की मांग की। शोभायात्रा की आयोजक समिति के सदस्य प्रवीन लोधी ने कहा कि म्यूजिक सिस्टम का स्पीकर गिरने की बात गलत है, और बालक किसी अन्य कारण से घायल हुआ था।

''अगर मदरसों से कलाम निकले तो स्वागत, लेकिन..', MP के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान

रिटायर्ड बिजली कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा का ऐलान, 20 हज़ार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

नौकरी के बदले जमीन घोटाला..! लालू-तेजस्वी के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

 

Related News