'युद्ध ख़त्म कर देंगे अगर..', रूस ने भारत समेत अन्य देशों को बताई 5 शर्त

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में हालिया विकास देखने को मिले हैं। रूस ने युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत की पेशकश की है और इसके लिए कुछ शर्तें रखी हैं। रूस ने यह पेशकश भारत, ब्राजील और चीन के साथ साझा की है, जिन्हे वो मध्यस्थ इ रूप में देखता है।

रूस की शर्तें निम्नलिखित हैं:

तटस्थता: यूक्रेन को भविष्य में तटस्थ और गुटनिरपेक्ष देश बने रहना होगा, और उसे परमाणु हथियारों से भी मुक्त रहना होगा।

सेना की वापसी: यूक्रेन को अपनी सेना को वर्तमान संघर्ष क्षेत्रों से हटा लेना होगा।

रूसी क्षेत्र की मान्यता: यूक्रेन को लुहान्स्क, दोनेत्स्क, खेरसॉन, और ज़ापोरिज्जिया को रूस के क्षेत्र के रूप में मान्यता देनी होगी।

क्रीमिया और सेवस्तोपोल की स्थिति: क्रीमिया और सेवस्तोपोल की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय संधियों के अनुसार मान्यता दी जाए।

पश्चिमी प्रतिबंधों की समाप्ति: रूस पर लगे सभी पश्चिमी प्रतिबंधों को हटाना होगा।

रूस का कहना है कि यदि यूक्रेन इन शर्तों को मान लेता है, तो वह युद्ध रोकने के लिए तैयार है और बातचीत शुरू कर देगा। इसके अलावा, रूस ने यूक्रेनी सैनिकों की सुरक्षित वापसी की भी गारंटी दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले हफ्ते कहा था कि वे भारत, ब्राजील और चीन के संपर्क में हैं और ये देश रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, इस पेशकश पर भारत, ब्राजील और चीन की प्रतिक्रिया क्या होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे लैब में बना चाइनीज़ लहसुन? ऐसे करें पहचान

'मैं रातों को सो नहीं पा रही..', प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से सीएम ममता की भावुक अपील

निगम का हुआ कर्बला मैदान, वक्फ बोर्ड के खिलाफ कोर्ट का बड़ा फैसला

Related News