शौच के लिए निकली 2 सहेलियों के साथ जंगल में-दरिंदगी, अगले दिन इस-हालत में मिली

सतना: मध्य प्रदेश के सतना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ 2 लड़कों ने दो सहेलियों के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस सदमे में एक पीड़िता ने आत्महत्या कर ली, जबकि दूसरी पीड़िता ने उसका शव देखा तो वह बेहोश हो गई। पुलिस ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है।

यह मामला मझगवां थानाक्षेत्र का है। 2 अक्टूबर 2024 को एक गांव की रहने वाली दो लड़कियां शौच के लिए घर से बाहर निकलीं। रास्ते में लालपुर गांव के दो लड़कों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि दोनों लड़के सहेलियों को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गए, जहां उन्होंने उनके साथ बलात्कार किया तथा इसके बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना के पश्चात् सुनीता (काल्पनिक नाम) भागकर अपनी बड़ी मां के घर चली गई, किन्तु दूसरी सहेली नेहा (काल्पनिक नाम) का उस दिन कुछ पता नहीं चला। उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि 3 अक्टूबर को पुलिस को खबर प्राप्त हुई कि सझौली के जंगल में एक लड़की की लाश पेड़ से लटकी हुई है।

पुलिस तुरंत घटना स्थल पहुंची। इस बात की खबर दूसरी सहेली को भी लगी, तो वह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंची। हालांकि, दूसरे दिन सुनीता अपने परिजनों को घटना के बारे में बता चुकी थी। जब सहेली नेहा की दुपट्टे से लटकी लाश देखी, तो सुनीता बेहोश हो गई। उसे तुरंत चिकित्सालय में भर्ती कराया गया तथा फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। दूसरी तरफ, पुलिस ने नेहा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हो गई है। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपी प्रकाश ऊर्फ आशीष मवासी (21 साल) और गोलू ऊर्फ विपिन श्रीवास्तव (19 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है तथा सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

'गोल्ड स्मगलिंग में मुसलमान ही क्यों पकड़े जा रहे..', केरल विधायक के बयान पर बवाल

मोहल्ले में फल बेचने वाले निसार ने किया 9 वर्षीय बच्ची का बलात्कार, और फिर...

UP-MP से विदा हुआ मानसून, इन राज्यों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट

Related News