पैसे देकर हिंदुओं को बना रहे थे ईसाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ हिंदुओं को ईसाई बनाने का प्रयास करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इनमें राजस्थान के एक कपल सहित 3 अन्य लोग सम्मिलित हैं। सभी पर धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त खबर के अनुसार, सरसहेला गांव के निवासी चरण सिंह आदिवासी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। चरण सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार प्रातः कुछ हिंदुओं के धर्म परिवर्तन के प्रयास की जानकारी मिली। उन्होंने इस मामले की सूचना हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों को दी। चरण सिंह कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ बालमुकुंद आदिवासी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति और उसकी पत्नी कुछ लोगों को पैसे और उपहार दे रहे थे। साथ ही, वे प्रार्थना कर रहे थे एवं हिंदुओं को ईसाई धर्म में परिवर्तित कर रहे थे। इस व्यक्ति की पहचान संजू साइमन के रूप में हुई है, जो लोगों से प्रार्थना करा रहा था।

संजू साइमन एवं उसकी पत्नी मंजू साइमन राजस्थान के बारां जिले के निवासी हैं। इसके अतिरिक्त, बालमुकुंद आदिवासी, सावित्री बाई और पिंकी सहरिया को भी धर्म परिवर्तन के प्रयास के लिए गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की तहकीकात जारी है।

महालक्ष्मी के 30 टुकड़े कर फ्रिज में भरा, सामने आया मोहम्मद अशरफ का नाम

चंद्रयान-3: फिर जागा प्रज्ञान रोवर..! चाँद से भारत को भेजी अहम जानकारी

'बुरे समय में ही याद आते हैं दलित..', मायावती ने कांग्रेस को लताड़ा

Related News