सेवा छोड़ सोने चली गई पत्नी तो भड़का पति, उठा लिया ये खौफनाक कदम

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम से सटे गुरुटोली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पति ने अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। रंथू महतो ने घरेलू विवाद के चलते अपनी 32 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी का टांगी से क़त्ल कर दिया। इसके अतिरिक्त, उसने अपनी बेटी कनक कुमारी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना रविवार की रात तकरीबन 8 बजे की है, जब आरोपी शराब के नशे में था।

घटना की खबर प्राप्त होने पर नामकुम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। कनक कुमारी ने बताया कि रात को पति-पत्नी के बीच बहस हुई एवं प्रभा देवी बिना खाना खाए कनक को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई। लगभग 11:30 बजे, रंथू ने प्रभा को जगाकर कहा कि उसके पैर में दर्द हो रहा है। प्रभा ने उसका पैर दबाया, लेकिन झगड़ा जारी रहा। प्रभा ने कहा कि वह सोने जा रही है और सोने लगी। रात के वक़्त कनक ने अपनी मां की चीख-पुकार सुनी तथा देखा कि रंथू टांगी लेकर उसकी मां पर हमला कर रहा था। उसने रंथू को रोकने का प्रयास किया, लेकिन रंथू ने कनक पर भी टांगी से हमला किया, जिससे उसकी गर्दन खरोच गई। कनक ने घर से बाहर भागकर पड़ोसियों को घटना की खबर दी।

वही जब पड़ोसी एवं पुलिस मौके पर पहुंचे, तो रंथू ने घर की खिड़की से कूदकर कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस एवं गांव के लोगों ने उसे काफी खोजबीन के बाद कुएं में एक रॉड से लटका हुआ पाया। पुलिस ने उसे बाहर निकालने के बाद उसे हिरासत में ले लिया। गांव के लोगों ने मृतका प्रभा देवी का अंतिम संस्कार मिलकर किया। ज्ञात हुआ कि मृतका की दो बेटियाँ हैं—13 वर्षीय कनक कुमारी और 8 वर्षीय खुशी कुमारी, जो घटना के समय अपने मामा के घर पर थी।

मनु भाकर ने रचा इतिहास, बनीं ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर

अग्निवीरों को सरकार की बड़ी सौगात, इन राज्यों ने किया आरक्षण का ऐलान

तगड़ी सुरक्षा भेदकर गर्लफ्रेंड को भगा ले गया बॉयफ्रेंड, बालिका गृह में मचा हंगामा

Related News