महिलाओं को कौन-कौन से शारीरिक बदलावों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

घर के हर छोटे-बड़े काम में व्यस्त महिलाएं अक्सर अपनी सेहत की ओर ध्यान नहीं देतीं। इससे उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिनमें से कुछ गंभीर समस्याओं का संकेत दे सकते हैं। अगर समय रहते इन बदलावों को पहचाना जाए तो बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि महिलाओं को कौन-कौन से बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

1. पीरियड का सही समय पर न आना

गाइनोकॉलजिस्ट्स के अनुसार, नियमित रूप से पीरियड आना महिला के स्वस्थ होने का संकेत है। लेकिन अगर पीरियड अनियमित हो रहे हैं तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा थायरॉयड, पीसीओडी या फाइब्रॉएड जैसी हार्मोनल बीमारियों की वजह से हो सकता है। इसके अलावा, अगर पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग हो या लंबा समय तक पीरियड्स चलें, तो भी डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। फिजिकल रिलेशन बनाते समय होने वाले दर्द को भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।

2. लगातार थकान और कमजोरी

अगर आपको लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, जो आराम करने के बाद भी दूर नहीं होती, तो यह एनीमिया, थायरॉयड या विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

3. बार-बार ब्लोटिंग

पीरियड्स से पहले ब्लोटिंग होना सामान्य बात है, लेकिन अगर यह बार-बार हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बार-बार ब्लोटिंग ओवरीयन कैंसर या इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम जैसी समस्याओं का संकेत हो सकती है।

4. ब्रेस्ट साइज में बदलाव

अगर किसी महिला के ब्रेस्ट में किसी भी तरह का बदलाव जैसे गांठ, दर्द या आकार में परिवर्तन हो रहा है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकते हैं।

5. वजन में बदलाव

अचानक वजन का बढ़ना या घटना थायरॉयड, पीसीओएस, कैंसर या अन्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेकर जांच कराना आवश्यक है। इन संकेतों को नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए इनपर ध्यान दें और आवश्यकता होने पर चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।

सितम्बर में रिलीज होने वाली ये बड़ी फ़िल्में

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता जो अब बन गए हैं सफल बिजनेसमैन

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई माफियाओं पर बनी बेहतरीन फिल्में

Related News