'जिसे भी बड़ा नेता बनना है, वो दबाएगी पैर..', राजस्थान विधानसभा से कांग्रेस विधायक का Video वायरल

 जयपुर: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शपथ लेने के बाद सक्रिय होकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक वीडियो साझा किया है, जिससे राजस्थान की राजनीति गरमा गई है।

 

इस वीडियो के कैप्शन में राठौड़ ने लिखा, "राजस्थान विधानसभा में धरना दे रहे कांग्रेस के विधायक यह कह रहे हैं कि 'जिसको बड़ा नेता बनना है, वह पैर दबाएगी'!! नारीशक्ति के प्रति कांग्रेस के नेताओं की यह सोच शर्मनाक और निंदनीय है। लगता है लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ नैतिक मूल्य भी कांग्रेसी विधायक भूल गए हैं।" यह विवाद कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के सदन से निलंबित किए जाने के विरोध में कांग्रेस नेताओं के धरने से जुड़ा है। कांग्रेस विधायक विधानसभा में पूरी रात धरने पर बैठे रहे और भजन गाते रहे।

 

मदन राठौड़ ने अपने पोस्ट में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की उपस्थिति में भी पार्टी में महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी को उजागर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता महिला हितैषी होने के दावे करते हैं, लेकिन महिलाओं का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। 5 अगस्त 2024 की रात के इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ कांग्रेस विधायक बैठे हुए हैं और किसी को अंदर आने के लिए कह रहे हैं, संभवतः किसी महिला को, जिसका चेहरा नहीं दिख रहा है। इसी बीच एक कांग्रेस विधायक कह रहा है कि जिसको भी बड़े नेता बनना है, वो दबाएगी पैर, ऐसे ही तो बड़े नेता बनते हैं। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन राठौड़ ने इसे कांग्रेस की महिलाओं के प्रति घटिया सोच करार दिया और इसे शर्मनाक और निंदनीय बताया।

'इजराइल पर हुए हमास के हमले में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी भी शामिल थे..', UN ने नौकरी से निकाला

भारतीय राष्ट्रपति को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, महामहिम मुर्मू बोलीं- ये दोनों देशों के गहरे रिश्ते का प्रतिक

पाकिस्तान, मालदीव और अब बांग्लादेश..! क्या भारत के आसपास अपने प्यादे बिठा रहा चीन ?

Related News