'सिर पर कफन बांधकर निकला हूं', ऐसा क्यों बोले चिराग पासवान?

पटना: केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि उन्होंने झारखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है तथा इस उद्देश्य के लिए वे पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे हैं। चिराग सोमवार को पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) पहुंचे, जहां पांकी के विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता एवं अन्य अतिथियों के साथ उन्होंने बाबा चौहरमल और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण किया। इसी दौरान उन्होंने बाबा चौहरमल पार्क का भी उद्घाटन किया।

चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड विधानसभा का आगामी चुनाव राज्य का भविष्य तय करेगा। उन्होंने प्रतिपक्ष के उन आरोपों को खारिज किया, जिसमें कहा गया है कि NDA सरकार के आने से आरक्षण समाप्त हो जाएगा तथा संविधान को खतरा होगा। चिराग ने स्पष्ट किया कि संविधान एवं आरक्षण पर कोई खतरा नहीं है। साथ ही, उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में राज्य को शर्मसार होना पड़ा। पासवान ने कहा, "जल्द ही झारखंड में विधानसभा चुनाव होंगे, जो अगले पांच वर्षों का भविष्य तय करेंगे। हमने बीते 5 वर्ष भी देखे हैं। यह वह सरकार है जिसने हमारे अधिकार और हक छीन लिए। इस सरकार के कार्यकाल में अत्याचार और उत्पीड़न बढ़ा है। हमारे सीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जिससे राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा होना पड़ा है। अब समय आ गया है कि ऐसी सरकार को बदल दिया जाए।"

उन्होंने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान ने एक विकसित झारखंड का सपना देखा था, जिसे वे साकार करने का वादा करते हैं। चिराग ने कहा, "मैं सिर पर कफन बांधकर निकला हूं। जब तक झारखंड को विकसित राज्य नहीं बना दूंगा, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। इसके लिए मुझे आपका साथ चाहिए। आप जाति-पाति से ऊपर उठकर मेरे इस संकल्प को हर घर तक पहुंचाएं।" उन्होंने कहा कि उनके पिता ने भी जाति-पाति से ऊपर उठकर समाज की भलाई के लिए काम किया था, और आज युवाओं के हाथ में मोबाइल फोन उनके द्वारा दूरसंचार मंत्री रहते हुए किए गए कार्यों का परिणाम है।

अब भी पराली क्यों जल रही ? वायु प्रदूषण पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

आर्मी ट्रेन के सामने डेटोनेटर लगाने वाला गैंगमैन साबिर अली गिरफ्तार, NIA कर रही जांच

महाराष्ट्र से 5 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, नदी के रास्ते भारत में घुसे थे

Related News