शाही परिवार की महिलाओं के रेस्ट रूम को क्यों कहा जाता है था हरम, जानिए?

जब भी मुगल काल का जिक्र होता है, तो हरम का नाम अक्सर सुनने में आता है। मुगल शासन के दौरान हरम वह जगह होती थी, जहां शाही महिलाएं रहती थीं। यहां उन्हें सभी तरह की आराम और सुविधाएं प्रदान की जाती थीं। कई मुगल बादशाहों के शासनकाल में हजारों की संख्या में शाही महिलाएं हरम में रहा करती थीं। खासकर, अकबर के शासन में हरम में लगभग 5 हजार शाही महिलाएं थीं।

हरम की देखरेख कौन करता था?

हरम की देखरेख का काम किन्नरों के पास होता था। इसमें किसी भी पुरुष का प्रवेश वर्जित था। यह नियम सख्ती से लागू था ताकि शाही महिलाओं की सुरक्षा और गोपनीयता बनी रहे। इस नियम का उल्लेख अकबरनामा के लेखक अबुल फजल ने भी किया है। कई लोग सोचते हैं कि हरम की शुरुआत मुगल काल में हुई थी, लेकिन ऐसा नहीं है। हरम की शुरुआत ओटोमन साम्राज्य के दौरान हुई थी, जो मुगलों से पहले का साम्राज्य था।

हरम को "हरम" क्यों कहा जाता था?

शाही महिलाओं के रहने की जगह को हरम क्यों कहा जाता था, इसके पीछे दिलचस्प कहानी है। "हरम" शब्द अरबी भाषा के "हराम" शब्द से बना है, जिसका मतलब होता है "वर्जित" या "निषिद्ध"। चूंकि हरम में पुरुषों का आना वर्जित था, इसलिए इस स्थान को "हरम" कहा जाता था। केवल बादशाह को ही हरम में आने की अनुमति होती थी, और बाकी किसी भी पुरुष का प्रवेश यहां सख्त मना था।

ओटोमन साम्राज्य से हुई थी हरम की शुरुआत

हरम की शुरुआत का सबसे पहला जिक्र सन् 1299 में मिलता है, जब उस्मान गाजी ने ओटोमन साम्राज्य की नींव रखी थी। इस साम्राज्य को उस्मानी साम्राज्य भी कहा जाता था। ओटोमन साम्राज्य के हरम में भी मुगलों की तरह ही कड़े नियम थे। यहां शाही परिवार की महिलाएं और दासियां रहा करती थीं। और सुरक्षा के लिए किन्नर ही तैनात किए जाते थे।

मुगलों में हरम की शुरुआत

मुगलों के हरम की शुरुआत बाबर ने की थी। बाद में हरम की यह परंपरा बाकी मुगल बादशाहों के शासन में भी चलती रही। हर बादशाह के समय हरम में महिलाओं की संख्या घटती-बढ़ती रही। लेकिन हरम हमेशा एक विशेष और सुरक्षित स्थान रहा, जहां केवल शाही महिलाएं रह सकती थीं और उनकी देखभाल के लिए कोई पुरुष नहीं बल्कि किन्नर होते थे।

पत्नी जया को लेकर अमिताभ बच्चन को होती थी जलन? खुद किया खुलासा

वो 'शापित' बंगला जिसमें तबाह हो गई 3 बड़े स्टार्स की जिंदगी

दिन भर में 200 सिगरेट फूंक डालते थे अमिताभ बच्चन, इस कारण छोड़ दिया सब

Related News