बीच सड़क पर आपस में भिड़ी बीवी और प्रेमिका, चौंकाने वाला है मामला

रांची: झारखंड के घाटशिला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ उस वक़्त अजीब हालात उत्पन्न हो गए जब एक व्यक्ति के लिए उसकी पत्नी और प्रेमिका आपस में भिड़ गई। बीच सड़क में जब दोनों महिलाएं भिड़ी तो हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। स्थिति ये थी कि महिलाओं को लड़ता देख वहां सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामला घाटशिला थानाक्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर शिव मंदिर स्थित सन टेक्नोलॉजी के समीप की है।

घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस वहां पहुंची तथा दोनों महिलाओं को पकड़कर थाने ले आई। थाने में पूछताछ से पता चला कि जिस व्यक्ति के लिए दोनों भिड़ीं उसका नाम अनिमेष है। सड़क पर भिड़ने वाली दोनों महिलाओं में से एक धालभूमगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवती अनिमेष की प्रेमिका  जबकि दूसरी महिला उसकी पत्नी। 22 वर्षीय लड़की ने पुलिस को बताया कि सन टेक्नोलॉजी के मालिक अनिमेष के साथ उसका 3 वर्षों से अफेयर चल रहा है। इन 3 सालों में अनिमेष उसे लेकर बंगाल के मंदारमनी समेत अन्य स्थानों पर घुमाने ले गया तथा शारीरिक संबंध बनाए। लड़की ने बताया, अनिमेष ने उससे कहा कि उसका पत्नी के साथ तलाक का केस अदालत में चल रहा है। एक बार तलाक हो गया तो वह लड़की से शादी कर लेगा। लड़की का आरोप है कि शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के पश्चात् अनिमेष ने अचानक उससे बात करना बंद कर दिया हालांकि, इस के चलते वह दूसरे लड़कों से बात करती तो अनिमेष विरोध जताता। 

लड़की ने बताया कि हाल ही में उसने जमशेदपुर में नौकरी ज्वॉइन की। आरोप है कि अनिमेष ने जमशेदपुर आकर अपनी प्रेमिका से मारपीट की। तत्पश्चात, नंबर ब्लॉक कर दिया। ताजा घटना को लेकर लड़की ने बताया कि मैं सन टेक्नोलॉजी अनिमेष से मिलने आई थी जहां उसकी पत्नी ने मुझे पीटा। वहीं, अनिमेष की पत्नी ने पुलिस के सामने लड़की पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि यह मेरे पति को बर्बाद कर रही है। महिला का आरोप है कि लड़की ने उसके पति अनिमेष से 1 लाख रुपये मांगे। महिला ने लड़की पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि लड़की ने जान लेने की नीयत से उसपर स्क्रू-ड्राइवर से हमला किया। इस बीच मामले में अनिमेष का पक्ष सामने नहीं आया है। थाना प्रभारी बिमल किंडो ने कहा कि लड़की और महिला से पूछताछ की गई है। उन्हें लिखित आवेदन देने के लिए कहा गया है। 

बदमाशों ने गाड़ी के कांच तोड़कर लैपटॉप और 24 हजार नकद किये पार

यहाँ पर मिलेगा नशे से छुटकारा, ग्रसित लोगों को मुफ्त में दी जाएगी दवाएं

बकरे की आंख के कारण चली गई शख्स की जान, जानिए कैसे?

Related News