गुस्साई पत्नि ने होली पर पति के साथ क्यों किया ऐसा...?

वाराणसी : होली के दौरान पति - पत्नि में हल्की और प्यारभरी नोंक - झोंक तो होती ही है लेकिन उत्तरप्रदेश के वाराणसी में एक ऐसी वारदात हो गई जिसमें पत्नी ने गुस्से में आकर पति पर हमला ही कर दिया। इस दौरान मामूली कहासुनी हुई जिसके चलते तेजधार हथियार से उसका निजी अंग ही पत्नी ने काट दिया। हालांकि पति को चिकित्सालय में उपचार दिया गया। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार छेदीलाल बुधवार की शाम अपने घर पहुंचे। उसकी पत्नी घर पर भोजन पका रही थी। इस दौरान छेदी ने पत्नी के साथ पैसों को लेकर झगड़ा किया। जब पत्नी ने इस बात से इन्कार कर दिया तो वह उसको साथ झगड़ा करने लगा।

छेदी नशे की हालत में था। वह अपनी पत्नी को अपशब्द कहने लगा और फिर उसने उससे शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। ऐसे में पत्नी क्रोध में आ गई। गुस्साई पत्नी ने तेज़धार हथियार से उसके प्रायवेट पार्ट पर हमला कर दिया। ऐसे में उसका प्रायवेट पार्ट कट गया। छेदी को अस्पताल ले जाया गया। उसे उपचार दिया गया। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने समझाईश देकर दोनों को शांत भी किया। 

Related News