असेंबली में बहस के दौरान महिला संसद ने करवाया स्तनपान

माँ तो माँ है। ये बात सभी जानते हैं,माँ के लिए अपने बच्चे से बढ़कर कुछ नहीं होता है। हम बात करें चाहे घरेलु महिला की या फिर एक काम काजी महिला की। माँ के भाव सबमे एक जैसे होते हैं। हम आपको बताते हैं माँ की ममता का एक और उदाहरण। बात है ब्राज़ील के नेशनल एसेम्बली में बहस में हिस्सा लेते हुए एक महिला सांसद की। जो कि एक डेबिट का हिस्सा थी।

जैसा कि आप देख सकते हैं इस चित्र में कि महिला सांसद के लिए भी अपने बच्चे से बढ़ कर कुछ नहीं है। असेंबली की भीड़ को न देखते हुए उन्होंने अपने बच्चे को स्तनपान कराया। सच है ,सैल्यूट है ऐसी माँ को।

जहाँ हज़ारों साल से पुरूष ने मर्यादा और संस्कार के नाम से नारी को जकड़ रखा है उसी नारी को ये ज़ंज़ीर खुद ही तोड़नी होगी। क्योकि गन्दगी, देखने वाले की नज़र में है जो एक माँ के भाव को नहीं समझ सकती। वास्तविकता यह है कि मुक्त और स्वतंत्र नारी अस्तित्व ही पुरूष के इस समाज का इलाज है। नारी अस्तित्व ही विश्व में सौन्दर्यबोध और प्यार उत्पन्न कर उसे नफ़रत और हिंसा से मुक्त कर सकता है। 

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला है 'माँ'

OMG...किराए पर ब्रैस्ट दे रही यह महिला

Related News