आप नहीं जानते होंगे सुखविंदर सिंह के बारें में ये बातें

ग्लैमर की दुनिया में कई सिंगर्स अपनी जादुई आवाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन्हीं में से एक नाम है सुखविंदर सिंह, जिन्होंने ‘छैया छैया’ और ‘जय हो’ जैसे बेहतरीन गानों से सभी को प्रभावित किया। आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, एक बार म्यूजिक लीजेंड एआर रहमान को सुखविंदर सिंह से माफी मांगनी पड़ी थी।

2009 का ऑस्कर वाकया: यह घटना साल 2009 की है, जब सुखविंदर सिंह और एआर रहमान की जोड़ी का गाना ‘जय हो’ ऑस्कर अवॉर्ड जीतने में सफल रहा। इस अवॉर्ड को लेने के लिए एआर रहमान अमेरिका पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात भूल गई, जिसके लिए उन्हें बाद में सुखविंदर सिंह से माफी मांगनी पड़ी। जब एआर रहमान को अमेरिका में ‘जय हो’ गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला, तो उन्होंने सुखविंदर सिंह को इसके लिए क्रेडिट देना भूल गए थे। इस घटना के कई सालों बाद एआर रहमान को इस बात का काफी अफसोस हुआ और उन्होंने सुखविंदर से माफी भी मांगी।

सुखविंदर सिंह का करियर: सुखविंदर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत महज 8 साल की उम्र में गाना गाकर की थी। बॉलीवुड में उनका पहला गाना फिल्म ‘कर्मा’ में था, जिसे काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को ‘छैया छैया’, ‘दिल से’, ‘लग्न लगी’, और ‘जय हो’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए। हालांकि, सुखविंदर सिंह ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया, लेकिन वहां उन्हें खास सफलता नहीं मिली।

रिलायंस की कारों की बाजार में हुई एंट्री

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च की नई Xtreme 160R 2V, मिल रहे खास फीचर

खास डिजाइन और बैटरी के साथ मिल रही ये शानदार घड़ी

Related News