आप नहीं जानते होंगे तेजस्वी प्रकाश से जुड़ी ये कॉन्ट्रोवर्सी

टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर सफलता हासिल की है। तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। तेजस्वी प्रकाश 10 जून यानी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। तेजस्वी प्रकाश अक्सर किसी न किसी वजह के चलते ख़बरों में बनी रहती हैं। 

हालांकि, तेजस्वी प्रकाश ने इंडस्ट्री में अपने दम पर ही जगह बनाई है। नाम कमाया है। उनका कोई गॉड फादर नहीं रहा। वही इससे पहले तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' में बहुत मशहूर  हुईं। इस सीजन की ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम की। हालांकि, तेजस्वी प्रकाश के हिस्से कॉन्ट्रोवर्सी भी आई। तेजस्वी अपने शो 'पहरेदार पिया की' को लेकर बहुत समय सुर्ख़ियों में रहीं। इस शो को तमाम विवादों के पश्चात् बंद तक करना पड़ गया था। 'पहरेदार पिया की' का पहला ऐपिसोड सोनी टीवी पर 17 जुलाई 2017 को टेलिकास्ट हुआ था तथा 1 महीने बाद ही 28 अगस्त 2017 को इसे बंद कर दिया गया था। 

दरअसल, शो में 9 वर्षीय लड़के से 18 वर्षीय लड़की की शादी दिखाई गई थी। इस कंटेंट की दर्शकों के साथ सेलेब्रिटीज ने भी आलोचना की थी। इस शो के खिलाफ पिटीशन फाइल कर इसका विरोध किया गया था। कई लोग इस शो के कॉन्सेप्ट से बहुत नाराज थे। लोगों का कहना था कि सीरियल बाल विवाह को बढ़ावा दे रहा है। पहले इस शो के कंटेंट को देखते हुए टाइम स्लॉट में परिवर्तन किया गया, किन्तु 10.30 के स्लॉट में दर्शक नहीं मिले, जिसके कारण मेकर्स ने शो को बंद करना ही बेहतर समझा। इस समय तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा संग शादी को लेकर ख़बरों में बनी हुई हैं हर कोई दोनों स्टार कपल की शादी का इंतजार कर रहे है। 

12 साल बाद विलेन बनकर एंट्री कर रहा है ये बॉलीवुड एक्टर, इस फिल्म में आएँगे नजर

भारत के जीतते ही खुशी से झूम उठी अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ VIDEO

OTT डेब्यू से पहले ही विवादों में घिरी जीनत अमान, अक्षय कुमार से जुड़ा है मामला

Related News