बेहद खास है राधिका मर्चेंट का विदाई लहंगा, जानिए क्यों?

अंबानी परिवार की नई बहू राधिका मर्चेंट का विदाई वाला लुक भी जबरदस्त नजर आया।

रिया कपूर ने राधिका मर्चेंट की विदाई की तस्वीरों की सीरीज को शेयर किया है, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों उनकी खूबसूरती और स्वीट स्माइल पर दिल हार बैठे हैं।

विदाई में राधिका ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ रेड-गोल्डन कलर का आउटफिट पहना था। ये आउटफिट असली सोने का बना था।

रिया कपूर ने राधिका के लुक को शेयर करने के साथ ही उनके आउटफिट से जुड़ी डिटेल्स शेयर की हैं।

विदाई में राधिका ने असली सोने का करचोबी काम से बना ब्लाउज पहना था।

इसके डिजाइन का आईडिया पारंपरिक आभो कुर्ता और कच्छ, गुजरात के ट्रेडिशन से लिया गया था।

इस खूबसूरत लहंगे के साथ राधिका ने बनारसी ब्रोकोड का दुपट्टा पेयर किया था।

इसके साथ उन्होंने रेड एवं गोल्डन कलर की वेल सर या चेहरे को ढकने के लिए उपयोग किए जाने वाला कपड़ा को कैरी किया था।

राधिका ने अपने विदाई आउटफिट को परफेक्ट मैच देने के लिए खास प्रकार की ज्वेलरी भी पहनी। उन्होंने बालों को गजरे से सजाया था।

आभूषणों में उन्होंने गले में हैवी चोकर नेकलेस, मांगटीका, बड़ी-बड़ी ईयररिंग्स तथा भारी भरकम चूड़ियां पहनीं।

Next : Romantic Valentine's Day Quotes