जर्मनी में हुआ हमला, 11 घायल

जर्मनी में हुआ हमला, 11 घायल
Share:

नूरेमबर्ग : जर्मनी के नूरेमबर्ग के समीप आंसबाख सिटी में धमाका होने की जानकारी सामने आई है। यह धमाका कैफे में हुआ। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी ओर 11 लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध हमलावर को गोली मार दी गई है। हालांकि हमले को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि हमला क्यों हुआ। गौरतलब है कि धमाके के दौरान कैफे में भीड़ थी।

केंद्रीय गृहमंत्रालय के अनुसार शहर में इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया गया है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि घटना का कारण गैस धमाका है। मामले को लेकर जांच की जा रही है। क्षेत्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

गौरतलब है कि जर्मनी के म्यूनिख शहर में ओलंपिया शाॅपिंग माॅल में गोलीबारी हुई। गोलीबारी के दौरान 10 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर 16 लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर आत्मघाती थी उसने हमले के बाद स्वयं को भी समाप्त कर लिया।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -