11 वर्षीय छात्रा ने पेश की मिसाल
11 वर्षीय छात्रा ने पेश की मिसाल
Share:

पटना। बिहार की राजधानी पटना के बोरिंग रोड निवासी व्यवसायी संतोष सिसोदिया की पुत्री काश्वी ने एक ऐसा कार्य किया है जिसने लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है। जी हां, इस लड़की ने अपने गुल्लक के रूपयों से करीबन 50 कंबल खरीदे और गरीबों को वितरित किए। दरअसल 11 वर्षीय छात्रा को कंबल वितरित करते हुए लोगों ने देखा तो उन्होंने तारीफ की। छात्रा ने मानवता का संदेश दिया और इसकी सराहना की।

दरअसल लड़की को फुटपाथ पर बैठे कुछ लोगों को देखकर ऐसा लगा कि ठंड से ठिठुरते हुए लोगों की मदद करना चाहिए। ऐसे में उसने अपने गुल्लक में जमा रकम ली और फिर कंबल खरीदकर लोगों को वितरित किए। पटना जंक्शन और गांधी मैदान में ठंड से ठिठुरते हुए बच्चों और कई लोगों की उसने मदद की।

लोगों ने काश्वी के इस कार्य की सराहना की है। गौरतलब है कि मौजूदा समय में ठिठुरन अधिक महसूस की जा रही है। ऐसे में प्रशासन से लोगों ने विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने और रैन बसेरों में आवश्यक प्रबंध करने की अपील की है। काश्वी द्वारा वितरित किए गए कंबल से लोगों को बहुत मदद मिली है।

नीतीश कुमार का मकसद लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना

नीतीश कुमार ने दिया बिहार को 340 करोड़ का तोहफा

पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए लुटेरे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -