राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के कारण 12 सरकारी अधिकारी बर्खास्त

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के कारण 12 सरकारी अधिकारी बर्खास्त
Share:

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में 12 शासकीय अधिकारियों पर गाज गिर गई है। दरअसल इन अधिकारियों को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर किया गया है। इन कर्मचारियों में कुछ राजस्व, स्वास्थ्य, अभियांत्रिकी विभाग से संबंधित हैं तो कुछ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के हैं। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने राज्य के संविधान के अनुच्छेद 126 के अंतर्गत इस तरह की कार्रवाई की गई है।

अधिकारियों द्वारा कहा गया कि कर्मचारियों पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया। लोग गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए हैं। गौरतलब है कि 9 जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की सुरक्षाबल के साथ एनकाउंटर में मौत के बाद प्रदर्शन किया गया।

ऐसे में करीब 91 लोगों की मौत हो गई थी। घाटी में कई बार हिंसा के हालात बने और कई थाना क्षेत्र में कफ्र्यू लगाया गया। इन हालातों को नियंत्रण में लेने के लिए सेना और पुलिस बल लगाया गया। कई बार केंद्रीय मंत्रियों ने दौरे किए और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भी कश्मीर के हालात का जायजा लेने के लिए वहां पहुंचा था। अभी भी वहां पर रह-रहकर प्रदर्शन हो रहे हैं।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -