मैदान पर किया प्रपोज़, और फिर क्यों कर दी हत्या,जानिये ?

मैदान पर किया प्रपोज़, और फिर क्यों कर दी हत्या,जानिये ?
Share:

कोलकाता : एक किशोर ने एक किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बड़ी बेरहमी से की गई हत्या के पीछे का कारण प्रारंभिक तौर पर एकतरफा प्रेम में असफलता माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह किशोरी एक वाॅलीबाॅल की खिलाड़ी थी। इसकी पहचान संगीता आइच के तौर पर हुई है। 14 वर्षीय यह किशोरी कक्षा 9 वीं की छात्रा थी। उसकी आयु करीब 19 वर्ष बताई जा रही है। जब संगीता खेल मैदान में ही वाॅलीवाॅल खेलने के लिए मौजूद थी उसी दौरान सुब्रत सिंघा उर्फ राजा ने उसे मैदान पर प्रपोज़ किया लेकिन संगीता तेजी से मुड़ी और दौड़ लगा दी। 

संगीता का घर वाॅलीवाॅल मैदान से केवल 100 मीटर की दूरी पर था। उसे यह लगा कि वह दौड़कर घर पहुंच जाएगी, लेकिन राजा ने उसे बीच में ही पकड़कर चाकू से कई वार किए और भाग गया। संगीता को चिकित्सालय ले जाया गया। मगर मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में कोच स्वप्न दास ने बताया कि उसने राजा को सामने की ओर से चाकू लेकर दौड़ते हुए देखा लेकिन राजा को पकड़ने का प्रयास असफल रहा।

ऐसे में संगीता भागने लगी। यदि वह मेरे पीछे छिप जाती तो शायद वह बच जाती और हमला मुझ पर हो जाता मगर राजा ने बेरहमी से उसे मार दिया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि संगीता को राजा की ओर से धमकियां मिल रही थीं। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने राजा की पहचान कर ली है। हालांकि उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -