10 वर्षों में 15 देशों के सर्वोच्च सम्मान, अब प्रधानमंत्री मोदी को इस आवार्ड से सम्मानित करेगा रूस

10 वर्षों में 15 देशों के सर्वोच्च सम्मान, अब प्रधानमंत्री मोदी को इस आवार्ड से सम्मानित करेगा रूस
Share:

मॉस्को: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करेगा। आज मंगलवार को मॉस्को क्रेमलिन के सेंट कैथरीन हॉल में ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल्ड सम्मान प्रदान किया जाएगा। इससे पहले 2019 में प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया गया था। यह सम्मान भारत के प्रधानमंत्री को रूस और भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी तथा दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास में उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस ऑर्डर की स्थापना 1698 में ज़ार पीटर द ग्रेट ने सेंट एंड्रयू के सम्मान में की थी, जो ईसा मसीह के पहले प्रेषित और रूस के संरक्षक संत थे। यह केवल सबसे उत्कृष्ट नागरिक या सैन्य सेवा के लिए ही दिया जाता है। भारत में रूसी दूतावास ने 2019 में कहा था कि, "12 अप्रैल को, नरेंद्र मोदी को रूस और भारत के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने और रूसी और भारतीय लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में असाधारण सेवाओं के लिए सेंट एंड्रयू द एपोस्टल के आदेश से अलंकृत किया गया था।''

रूसी राष्ट्रपति ने तब एक्स पर कहा था, "भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू से सम्मानित किया गया है।" इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब दिया कि दोनों देशों के बीच मित्रता की नींव गहरी है और साझेदारी का भविष्य उज्ज्वल है।  उन्होंने कहा, "इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं राष्ट्रपति पुतिन और रूस के लोगों को धन्यवाद देता हूं। भारत-रूस मैत्री की नींव गहरी है और हमारी साझेदारी का भविष्य उज्ज्वल है। हमारे देशों के बीच व्यापक सहयोग से हमारे नागरिकों को असाधारण परिणाम मिले हैं।" अब जब पीएम मोदी वहां पहुंचे हैं, तो रूस उन्हें यह सम्मान प्रदान करने वाला है। 

बता दें कि, इससे पहले 15 देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। प्रधानमंत्री को बीते 10 वर्षों में भूटान, सऊदी अरब, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान, बहरीन, पापुआ न्यू गिनी, फ्रांस, इजिप्ट, फिजी, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव, ग्रीस, जैसे देश सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा उन्हें, संयुक्त राष्ट्र (UN) के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान 'संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया गया था। 2019 में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से पीएम मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए 'ग्लोबल गोलकीपर' पुरस्कार से नवाज़ा था। 2021 में कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स CARA की ओर से 'ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड' भी पीएम मोदी को दिया गया था।

CM मोहन ने अचानक रुकवाया काफिला और फिर जो किया...

बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कल, भाजपा-TMC में सीधी टक्कर

MP में सीज हुआ 1 करोड़ का नशीला पदार्थ

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -