'त्रिपुरा और केरल की मदद के लिए जारी होंगे ₹15-15 करोड़': छत्तीसगढ़ CM का ऐलान

'त्रिपुरा और केरल की मदद के लिए जारी होंगे ₹15-15 करोड़': छत्तीसगढ़ CM का ऐलान
Share:

रायपुर: देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण नदियों में उफान आया हुआ है। गुजरात, राजस्थान, त्रिपुरा एवं केरल जैसे प्रदेशों में सड़कों पर पानी भर गया है। घरों, दुकानों, और दफ्तरों में भी पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों को ऊंचे और सुरक्षित जगहों पर रेस्क्यू करके पहुंचाया जा रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिपुरा एवं केरल राज्य को 15-15 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने त्रिपुरा एवं केरल में प्राकृतिक आपदा की वजह से हुए जन-धन की हानि पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में दोनों प्रदेशों को सहायता की आवश्यकता है। इसीलिए राज्य सरकार ने आपदा राहत कोष से दोनों प्रदेशों को 15-15 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का फैसला लिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि बीते कुछ दिनों से त्रिपुरा एवं केरल में प्राकृतिक आपदा की वजह से बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने अपनी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ साझा कीं और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस कठिन परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है।

जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर से दक्षिण तक इस वक़्त मूसलाधार बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं। गुजरात, त्रिपुरा एवं केरल में भी रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। दर्जनों गांव भूस्खलन एवं बाढ़ से प्रभावित हैं। त्रिपुरा के धलाई जिले का डंबूर बांध ओवरफ्लो हो चुका है। प्रदेश में आई आपदा का आकलन किया जा रहा है। त्रिपुरा में लगभग 1.27 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं तथा 17 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। केरल सहित देश के 22 प्रदेशों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, इन प्रदेशों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जल्द थमने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

SHO की विदाई पार्टी में डांस कर रहा था हेड कांस्टेबल, अचानक हो गई मौत

आय से अधिक संपत्ति मामले में शिवकुमार को राहत, CBI की FIR रद्द

'पुजारियों को वेतन, छोटे मंदिरों को मदद..', आंध्र सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -