16 वर्षीय लड़की ने किए अपने ब्वायफ्रेंड के 17 टुकड़े, मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

16 वर्षीय लड़की ने किए अपने ब्वायफ्रेंड के 17 टुकड़े, मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Share:

कोरबा: छत्तीसगढ़ की कोरबा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक 16 साल की नाबालिग किशोरी ने पैसों की लालच में अपने ब्वायफ्रेंड की गला रेत कर हत्या कर डाली। तत्पश्चात, शव के 17 टुकड़े किए एवं स्कूल बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंक दिया। इस पूरी साजिश में किशोरी का साथ देनेवाले उसके लिव इन पार्टनर को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त खबर के अनुसार, पाली क्षेत्र के चैतमा निवासी 16 साल की लड़की और झारखंड के रांची के रहने वाले वसीम अंसारी (26 वर्ष) की जान पहचान सोशल मीडिया पर हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पहले वे दोस्त बने और फिर उनमें प्यार हो गया। दोनों लगभग साढ़े 3 साल से एक-दूसरे को जानते थे। वसीम लगभग ढाई साल पहले किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया। इस के चलते लड़की और वसीम की आपस में बात होती थी। लड़की ने वसीम को मिलने के लिए बुलाया। उसके बोलने पर वसीम पहले दिल्ली और फिर झारखंड गया। हालांकि वह अपने घर न जाकर बिलासपुर पहुंचा।

जहां अपराधी लड़की उसे बोलेरो किराये पर लेकर लेने के लिए पहुंची थी। वसीम को लेकर लड़की अपने घर लाई तथा वहीं रुकवा दिया। आरोप है कि साजिश के तहत 9 जुलाई की रात लड़की के घर में पीछे के रास्ते से रजा खान दाखिल हुआ। उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से वसीम के गले पर वार कर दिया। हमला होते ही वसीम ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस पर लड़की एवं रजा खान ने उसे पकड़ा और उसी चाकू से गला काट कर अलग कर दिया। फिर उसके शव के टुकड़े किए और उन्हें बैग में भरकर स्कूटी से ले जाकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया।

हत्या से पहले, रेहाना ने वसीम के खाते की पूरी जानकारी हासिल कर ली थी तथा राजा के साथ मिलकर उसके खाते से 8 लाख रुपए निकाल लिए थे। वसीम की चेन, मोबाइल और फोन-पे से 3 लाख रुपए लेकर आरोपी ओडिशा भाग गए। हालांकि, कोरबा पुलिस ने दोनों को ओडिशा से बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में यह सभी तथ्य सामने आए। शुक्रवार को चैतमा पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के बाद खुलासा किया है।

'बस से उतरते ही दौड़ी बच्ची…', जमीन पर गिरी और हो गई दर्दनाक मौत

ममता बनर्जी पर बंगाल की जनता का भरोसा बरक़रार, उपचुनावों में चारों सीटों पर TMC ने दर्ज की जीत

'केजरीवाल की जिंदगी से खेल रही भाजपा, उनका वजन 8 किलो घटा..', संजय सिंह ने लगाए संगीन आरोप

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -