शादी के 17 दिन बाद दुल्हन ने भेजी ऐसी वेडिंग फोटो, थाने पहुंच गया दूल्हा

शादी के 17 दिन बाद दुल्हन ने भेजी ऐसी वेडिंग फोटो, थाने पहुंच गया दूल्हा
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ शादी के 17 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन अपने मायके लौट गई। पति ने उसे वापस बुलाने का प्रयास किया, किन्तु उसने हर बार बहाने बनाए। कुछ दिनों पश्चात् उसने पति को फेसबुक पर ऐसी तस्वीरें भेजीं, जिन्हें देखकर वह थाने पहुंच गया। पति ने दुल्हन के खिलाफ धोखाधड़ी एवं चोरी का मामला दर्ज करवाया। कार्रवाई न होते देख उसने एसपी से मदद मांगी।

यह मामला जनकगंज थाना इलाके का है। गोल पहाड़िया जनकपुरी में रहने वाले संतोष प्रजापति, जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, ने जनकगंज के एसपी के पास जाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे पिछले 6 महीने से थाने के चक्कर काट रहे हैं, मगर उनके केस पर ठीक से ध्यान नहीं दिया जा रहा। संतोष ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए दुल्हन ढूंढने की प्रक्रिया अगस्त 2022 में आरम्भ की थी। नितिन प्रजापति एवं अंजली कुशवाहा ने उनका रिश्ता करवाया था। दोनों परिचित थे एवं उन्होंने संतोष को बताया कि प्रजापति समाज की एक पढ़ी-लिखी लड़की है, जो उनके लिए उपयुक्त हो सकती है। फिर संतोष ने अंजली प्रजापति से सगाई कर ली।

3 अक्टूबर 2022 को संतोष की अंजली प्रजापति से सगाई हुई एवं शादी 14 फरवरी 2024 को शहर की जैन धर्मशाला में सम्पन्न हुई। शादी में उन्होंने अंजली को सोने की अंगूठी, बाली, चांदी की पायल, महंगी वॉच तथा 11 हजार रुपए का नेग दिया। शादी के पश्चात् 4 लाख रुपए का सोने का चढ़ावा भी दिया गया। शादी के 3 दिन पश्चात् अंजली को उसके मायके ले जाया गया। 28 मार्च 2024 को संतोष अपनी ससुराल गया और पत्नी को विदा कराकर घर ले आया। 10 अप्रैल की सुबह जब वह काम पर गया, तो शाम को घर लौटने पर पाया कि पत्नी घर पर नहीं थी। उसने फोन किया तो अंजली ने कहा कि वह दो से तीन दिन में लौटेगी, किन्तु वह नहीं लौटी। संतोष ने देखा कि अलमारी के लॉकर से 4 लाख रुपए के गहने और 25 हजार रुपए नकद भी गायब थे।

संतोष ने अंजली से पूछा, तो उसने 15 मई को लौटने की बात कही। किन्तु उसकी मां ने फोन कर बताया कि अंजली भाग गई है। तत्पश्चात, अंजली ने फेसबुक मैसेंजर के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें भेजीं, जिसमें वह अभिषेक वंशकार के साथ नजर आ रही थी। धोखाधड़ी का पता चलने पर संतोष ने नितिन एवं अंजली कुशवाहा से बात की, जिन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ रिश्ता करवाया था, उनकी पत्नी के भागने या न भागने से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। संतोष ने पता लगाया कि अंजली ने 23 अक्टूबर 2023 को अभिषेक से शादी कर ली थी। संतोष का आरोप है कि दुल्हन की पहली शादी के मुख्य गवाह खुद नितिन और अंजली थे, जिन्होंने संतोष का रिश्ता करवाया। वे पहले से ही जानते थे कि अंजली शादीशुदा है, इस्के बाद भी उन्होंने उसका रिश्ता संतोष से करवाया। संतोष ने आरोप लगाया कि अंजली ने शादी में दिए गए गहनों और नकद मिलाकर लगभग 5 लाख रुपए ले लिए हैं। एसपी ने पुलिस को आदेश दिया है कि मामले की अच्छी तरह से जांच की जाए। यदि दुल्हन दोषी पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, और बिचौलियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, जिन्होंने धोखा देकर संतोष का रिश्ता करवाया।

अब शुरू होगी 'आतिशी' पारी, केजरीवाल ने दिल्ली CM के नाम पर लगाई मुहर

राहुल गांधी की टीम को अमेरिकी प्रेस क्लब ने क्यों लताड़ा? मौन है भारतीय मीडिया

कर्नाटक में गणपति गिरफ्तार! शरद पवार के सामने देवी-देवताओं का अपमान, आखिर क्यों विपक्ष ?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -