मक्का-मदीना भेजने के नाम पर 189 मुस्लिमों को लगाया चूना, ठग अब्दुल नबील शेख गिरफ्तार

मक्का-मदीना भेजने के नाम पर 189 मुस्लिमों को लगाया चूना, ठग अब्दुल नबील शेख गिरफ्तार
Share:

भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस ने हज यात्रा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक ट्रैवल एजेंट नबील अब्दुल मुबीन शेख को मुंबई से गिरफ्तार किया है। नबील पर 189 लोगों से ठगी का आरोप है, जिनमें से सभी पीड़ित मुस्लिम समुदाय से हैं और भारत के विभिन्न हिस्सों में रहते हैं। पुलिस ने नबील को 27 सितंबर 2024 को मुंबई से पकड़ा और उससे पूछताछ की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

यह मामला ओडिशा के बालासोर जिले से सामने आया, जहाँ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को नबील शेख के खिलाफ हज और उमराह यात्रा के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायतें मिलीं। शिकायतों के अनुसार, नबील ने भद्रक, बारीपदा, और बालासोर सहित कई जिलों के मुस्लिमों से हज यात्रा कराने का वादा किया था। नबील ने 2019 से 2023 के बीच प्रत्येक यात्री से लगभग 96,000 रुपये वसूले थे, और धोखाधड़ी की कुल राशि लगभग 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नबील शेख ने 'अल आदम टूर एन्ड ट्रेवेल्स' नाम की कंपनी चलाई, जिसमें उसके पिता फिरदौस बी और बहन साइमा अंजुम भी शामिल थे। नबील, मुंबई की एक अन्य कंपनी 'अल इजमा टूर एन्ड ट्रेवेल्स' के मालिक मोहम्मद बिस्मिल्लाह शेख के साथ मिलकर लोगों को हज यात्रा का झांसा देकर उनके पैसे ठगता था। दोनों कंपनियों ने मिलकर 189 लोगों से पैसे ले लिए लेकिन किसी को भी हज यात्रा पर नहीं भेजा।

जब पीड़ितों ने नबील से अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने उन्हें चेक दिए, जो बाद में बैंक में बाउंस हो गए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पता चला कि नबील के शिकार केवल ओडिशा के ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, दिल्ली और अन्य राज्यों से भी हैं। नबील शेख को जब अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी मिली, तो वह ओडिशा से भाग निकला। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसकी लोकेशन मुंबई में मिली। इसके बाद, ओडिशा पुलिस ने मुंबई में छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। नबील के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के कई आरोपों में कार्रवाई की गई है और पुलिस उसके पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

‘जीत चोर की…’, MP में अपराधियों ने तोड़े दुकानों के शटर, मचा बवाल

संतान की चाहत में मौलाना के पास पहुंची महिला, प्रेग्नेंट होते ही मचा बवाल

जुनैद-मोबिन और शमीम ने किया 5 वर्षीय लड़के का सामूहिक बलात्कार, सभी आरोपी फरार

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -