21 साल की आर्या ने रचा इतिहास, बनीं देश की सबसे युवा महापौर

21 साल की आर्या ने रचा इतिहास, बनीं देश की सबसे युवा महापौर
Share:

कोच्ची: केरल के तिरुवनंतपुरम की एक कॉलेज छात्रा ने इतिहास रच दिया है, वो देश की सबसे युवा महापौर चुनी गईं हैं। आर्या राजेंद्रन महज 21 वर्ष की हैं। शुरू में आर्या को लगा कि यह उसके कॉलेज के कुछ दोस्तों ने उसके साथ कोई प्रैंक किया है, किन्तु जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) के जिला सचिवालय से उसे कॉल आया और उसे पार्टी में एक प्रतिष्ठित पद सौंपने की बात कही गई, तब उन्हें इसकी सच्चाई का एहसास हुआ। पार्टी की ओर से उन्हें बताया गया कि वह तिरुवनंतपुरम निगम की नई मेयर होंगी। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मेयर और स्थानीय निकाय के लिए चुनाव हुए थे। यहां 100 सदस्यीय निगम में सत्ताधारी पार्टी ने 51 सीटें जीती हैं, जबकि 35 सीटें भाजपा की झोली में गई हैं। इसके बाद सत्ताधारी पार्टी ने पहली बार की पार्षद को प्रतिष्ठित पद सौंपकर सभी को अचम्भे में डाल दिया। पार्टी की वरिष्ठ नेता जमीला श्रीधरन और दो अन्य भी इस दौड़ में थे, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह एक युवा नेता को चुना।

आर्या तिरुवनंतपुरम के ऑल सेंट्स कॉलेज में Bsc गणित की दूसरे वर्ष की स्टूडेंट हैं। वह परिषद में जरूर छोटी उम्र की हैं, लेकिन सियासत उनके लिए नई बात नहीं है। वह छह साल की आयु में पार्टी से संबंधित बच्चों के संगठन, बाला संगम की सदस्य बन गईं थीं और अब वह इसकी प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, पार्टी की युथ ब्रांच के पदाधिकारी भी हैं।

पांच कंपनियों ने 2020 में 5 ट्रिलियन मार्केट कैप के साथ की समाप्ती

45,000 करदाताओं के लिए कम से कम 1 प्रतिशत का भुगतान हुआ अनिवार्य

'हिन्दुओं के साथ न्याय किए जाने की जरूरत...' NRC पर भाजपा नेता का बड़ा बयान

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -