बंग्लादेश में इतालवी की हत्या के संदेह में 3 गिरफ्तार

बंग्लादेश में इतालवी की हत्या के संदेह में 3 गिरफ्तार
Share:

tyle="text-align: justify;">ढाका : बांग्लादेश में एक इतालवी नागरिक की हत्या के संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, बांग्लादेश पुलिस की गुप्तचर शाखा के संयुक्त आयुक्त मोनिरुल इस्लाम ने कहा, "एक इतालवी नागरिक की हत्या के संदेह में हमने तीन मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और एक मोटरसाइकिल कब्जे में ली है।"

पुलिस अधिकारी इस बात की जानकारी नहीं दे सके कि गिरफ्तार लोग किसी आतंकवादी समूह के सदस्य हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि संवाददाता सम्मेलन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसकी विस्तृत जानकारी देंगे।

एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन में कार्यरत इतालवी नागरिक तवेला सीजर (50) की 28 सितम्बर को स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे ढाका के कूटनीतिक एन्क्लेव गुलशन में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -