घोर कलियुग: 15 साल के लड़के साथ फरार हुई 3 बच्चों की माँ

घोर कलियुग: 15 साल के लड़के साथ फरार हुई 3 बच्चों की माँ
Share:

नई दिल्‍ली: अक्‍सर कहा जाता है कि प्‍यार अंधा होता है और वह उंच-नीच, जाट-पात और रंग नहीं देखता, किन्तु कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनको देखकर कहा जा सकता है कि प्‍यार नहीं बल्‍कि प्‍यार करने वाला अंधा था। ऐसा ही एक अजीब मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया है, जहां पर यहां 3 बच्चों की मां 8वीं क्लास में पढ़ने वाले एक लड़के के साथ फरार हो गई।

लड़के के परिवार ने कैंपियरगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। अब मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। हालांकि अब तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय यह विवाहित महिला और 15 साल का लड़का बुधवार के दिन लगे शिवरात्रि के मेले से लापता हैं। पहले तो उनके परिवारों ने अपने स्तर पर उन्हें तलाश किया, किन्तु जब वे गुरुवार तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने शुक्रवार की शाम पुलिस में शिकायत की।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि महिला और लड़का पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे, किन्तु उनकी आयु में इतना अंतर होने के कारण किसी को भी उन पर शक नहीं हुआ। कैंपियरगंज के सर्कल ऑफिसर राहुल भाटी ने बताया कि, "लड़के के परिवार की शिकायत पर महिला के खिलाफ धारा 363 और 365 के तहत केस दर्ज किया गया है। हम उनको खोजने का प्रयास कर रहे हैं।" बता दें कि महिला 3 छोटे बच्चों की मां है। उसके पति ने पुलिस को बताया है कि कुछ वक़्त से महिला का व्यवहार उसके प्रति बदल गया था, किन्तु उसने कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा कुछ हो सकता है।

छात्राओं के कपड़ों में डालता था हाथ, नर्सिंग इंस्टिट्यूट का निदेशक परवेज आलम गिरफ्तार

कांवड़ लेकर जा रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

लड़कियों के अंडरगार्मेंट्स चुराने के आरोप में मोहम्मद रोमिन गिरफ्तार, CCTV फुटेज वायरल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -