एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खाकर दी जान, सामने आया संपत्ति विवाद का एंगल
एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खाकर दी जान, सामने आया संपत्ति विवाद का एंगल
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के भदोही में कोइरौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अरई गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल ले जाने पर मां-बेटी ने दम तोड़ दिया। बेटे की हालात नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे घरेलू विवाद और आर्थिक हालात खराब होने की बात पता चली है। मृत महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने उसकी सास और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि उनसे संपत्ति का विवाद चल रहा था। 

रिपोर्ट के अनुसार, अरई गांव निवासी सुनील तिवारी की मानसिक और आर्थिक हालात सही  नहीं है। पत्नी 45 वर्षीय सुमन तिवारी पर पूरे परिवार का भार था। उसने कई समूहों और लोगों से उधार लिया हुआ था। परिवार में मकान के बटवारे को लेकर भी झगड़ा चल रहा था। रविवार दोपहर भी परिवार में बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ। इसके कुछ देर बाद सुमन ने 22 वर्षीय बेटी कोमल तिवारी और 18 वर्षीय बेटे गोलू के साथ जहर खा लिया।

तबियत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित कर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मां और बेटी को मृत घोषित कर दिया। गोलू का नाजुक हालत में प्रयागराज के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने जानकारी दी है कि मृतका का सास और जेठानी से संपत्ति विवाद चल रहा था। रविवार को बहस के बाद मां व बेटी की जहर खाने से मौत हो गई। सुमन के भाई की शिकायत पर सास और जेठानी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

गोल्ड स्मगलिंग के लिए चेन्नई एयरपोर्ट पर खोल ली दूकान, प्राइवेट पार्ट में छिपाते थे सोना, मास्टरमाइंड साबिर अली गिरफ्तार

कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को दी दर्दनाक मौत, चौंकाने वाली है वजह

MP से सामने आई हैरतंअगेज घटना, घर में फंदे से लटका मिला पूरा परिवार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -