सरकार की भागीदारी खरीदेंगे 300 कर्मचारी
सरकार की भागीदारी खरीदेंगे 300 कर्मचारी
Share:

नईदिल्ली। संभवतः ऐसा पहली बार किसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में देखने को मिलेगा। जिसके तहत, लगभग 300 से अधिक कर्मचारियों का संघ कंपनी में शेयर्स को खरीद सकेगा। जी हां, दरअसल कर्मचारी संघ अब यह प्रयास कर रहा है कि सरकार की 51 प्रतिशत भागीदारी को वह खरीद ले। इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। हालांकि कर्मचारियों की ओर से इस हेतु बोली लगाने का प्रावधान है।

उनका कहना था कि इस आशय का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मगर अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। कर्मचारी संघ दुबई की मार्टिन कंसल्टिंग से सलाह ले रहा है। जो कि कर्मचारी हितों, कंपनी शेयर्स, सरकार की नीतियों और वित्तीय प्रबंधन का आंकलन कर कर्मचारियों को उचित सलाह देगी।

इस तरह का प्रयास आॅल इंडिया सिविल एविएशन एंप्लाॅईज़ यूनियन द्वारा किया गया है। दूसरी ओर यूनियन ने आॅनरशिप ट्रांजेक्शन हेतु दुबई की मार्टिन कंसल्टिंग से सलाह भी मांगी है। उल्लेखनीय है कि, निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग पवन हंस में सरकारी की भागीदारी को बेचने में लगा है। इसकी राशि लगभग 500 करोड़ रूपए के करीब है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि वे कंपनी के शेयर क्रय कर लेते हैं तो फिर यह एक अद्भुत पहल होगी। इसे एक महत्वपूर्ण प्रयास कहा जा रहा है।

मेक्सिको के सबसे ऊॅंचे पहाड़ पर चढ़ना बना मौत का कारण

सवार होते ही तेज़ आवाज़ के साथ जमीन पर आया हेलिकाॅप्टर

दूल्हा बना शाहरुख दुल्हनिया लेने आया हेलिकॉप्टर से

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -