श्रीलंका ने पकड़े 34 भारतीय मछुआरे, नावों को किया क्षतिग्रस्त

श्रीलंका ने पकड़े 34 भारतीय मछुआरे, नावों को किया क्षतिग्रस्त
Share:

कोलंबो : एक बार फिर भारत मछुआरे श्रीलंकाई नौसैनिकों के हत्थे चढ़े। इस दौरान करीब 34 मछुआरों को श्रीलंकाई सैनिकों ने पकड़ा। ये मछुआरे तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र से मछली पकड़ने गए थे। समुद्र में आगे निकलते हुए ये श्रीलंकाई क्षेत्र में पहुंचे। मत्स्य पालक विभाग के सहायक निदेशक द्वारा यह बात कही गई कि जलडमरू में कच्चातीवु के समीप इन मछुआरों को पकड़ा गया। पुडुकोट्टई जिले के कोटैपट्नम में 23 मछुआरों को श्रीलंकाई तट के करीब नेदुनतीवू से और कच्चातीवु के समीप से पकड़ा गया। इस दौरान वे मछली पकड़ने लगे। 

श्रीलंका के नौसैनिकों ने मछुआरों को पकड़ने के दौरान मछुआरों की दो नावों को टक्कर मार दी। टक्कर से मछुआरों की नाव क्षतिगस्त हो गई और असंतुलित हो गई। इस दौरान सैनिकों ने मछली पकड़ने के करीब 40 जाल तोड़ डाले। मछुआरों की सात नौकाओं को भी अतिरिक्त रूप से पकड़कर जब्त कर लिया गया। इन मछुआरों को तलैमन्नार और कंगेसंतुरई ले जाया गया।

उल्लेखनीय है कि पहले भी भारतीय मछुआरे श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में पहुंच गए थे। श्रीलंका ने इन्हें पकड़ लिया था। भारत द्वारा मछुआरों को छुड़वाने के प्रयास किए गए थे। 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -