आत्मघाती हमले से 4 की मौत

आत्मघाती हमले से 4 की मौत
Share:

अंकारा: तुर्की के इस्तांबुल में एक बाजार में आत्मघाती हमला होने के कारण करीब 4 लागों की मौत हो गई जबकि 20 से भी अधिक लोग घायल हो गए। यह बाजार निजी बताया जा रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी शिनाख्त की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ताकिज़्म स्क्वेयर के समीप इस्तिकल स्ट्रीट पर हुए बम धमाके से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। स्थिति यह रही कि धमाके के बाद बदहवास लोग यहां-वहां दौड़ते रहे। हालांकि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां दौड़े और उन्होंने मदद की। तो दूसरी ओर रेस्क्यु आॅपरेशन हेतु हेलिकाॅप्टर्स और एंबुलेंस धमाके के स्थान पर पहुंच रहे हैं। 

धमाके के समय अधिकांश लोग बाजारों में मौजूद थे। बाजारों में अधिकांश दुकानें खुली होने के कारण केजुलिटी अधिक होने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि अभी प्रभावितों की संख्या बढ़ सकती है। मार्केट की अधिकांश दुकानें भी खुली हुई थीं। लोगों द्वारा खरीदारी भी की जा रही थी। ब्लास्ट के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग घबरा  उठे।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कई यात्री भी शाॅपिंग के लिए आते हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कुर्दिशों द्वारा अपना नववर्ष मनाया जा रहा है, जिसके कारण यहां पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और बाजारों में रौनक भी थी। हालांकि तुर्की में 5 बड़े धमाके भी हो चुके हैं। 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -