पति के सामने ही 4 लोगों ने किया महिला का सामूहिक बलात्कार, आरोपी फरार

पति के सामने ही 4 लोगों ने किया महिला का सामूहिक बलात्कार, आरोपी फरार
Share:

जयपुर: राजस्थान के बारन जिले में पति के सामने एक महिला से 5 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, मामला शनिवार का है जब 30 वर्षीय पीड़ित महिला अपने पति और 8 वर्षीय बहन के साथ बाइक पर घर वापस आ रही थी। उसी समय 5 लोगों ने महिला को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

महिला बारन में ही बालाजी मंदिर से दर्शन के बाद अपने घर आ रही थी। SP विनीत कुमार बंसल ने बताया कि महिला का इल्जाम है कि दुष्कर्म करने वाले 5 लोगों में उसके पूर्व पति का भाई भी शामिल था। महिला ने बताया कि पांचों ने उनकी बाइक को बारन-अटरू हाईवे पर रोका। इसके बाद आरोपी महिला और उसके पति को निकट के खेत में ले गया। आरोपियों ने पति को बांध दिया और फिर उसके सामने ही महिला से दुष्कर्म कर फरार हो गए।

बाद में महिला अपने पति के साद सदर पुलिस थाने पहुंची और वहां तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच हो गई है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया। पुलिस फिलहाल आरोपियों को खोजबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला और उसके पूर्व पति के परिवार ने पहले भी एक-दूसरे पर पुलिस केस किए हुए हैं, इसलिए पुलिस मामले की जांच हर ऐंगल से कर रही है। 

घोर कलियुग: 15 साल के लड़के साथ फरार हुई 3 बच्चों की माँ

छात्राओं के कपड़ों में डालता था हाथ, नर्सिंग इंस्टिट्यूट का निदेशक परवेज आलम गिरफ्तार

कांवड़ लेकर जा रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -