एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने खाया जहर, इस कारण उठाया ये बड़ा कदम

एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने खाया जहर, इस कारण उठाया ये बड़ा कदम
Share:

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया। इनमें से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य की हालत गंभीर है तथा उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सभी के हाथों की नसें कटी हुई पाई गईं, जिससे घटना की जानकारी प्राप्त होने पर शहर में सनसनी फैल गई। घटना की खबर प्राप्त होते ही आईजी तथा एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

मृतक लोगों में एक पति-पत्नी और उनकी सात साल की बेटी सम्मिलित हैं। 15 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है और उसे पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतक परिवार जयनारायण व्यास कॉलोनी इलाके में किराए के मकान में रह रहा था तथा वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। पत्नी की बीमारी की वजह से परिवार कर्ज में डूब गया था। पुलिस अधिकारी पूरे मामले की तहकीकात कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खुदखुशी की कोशिश की, जिसमें 3 की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना व्यास कॉलोनी में पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल के घर के पास हुई। मृतकों में राहुल मारू, उनकी पत्नी रुचि मारू और सात साल की बेटी आराध्य मारू सम्मिलित हैं, जबकि उनका बेटा गंभीर अवस्था में पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। सभी ने जहर खाने के बाद अपने-अपने हाथों की नसें काट ली थीं। घटना की खबर प्राप्त होने के पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश पासवान एवं एसपी कावेंद्र सिंह सागर मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में शिफ्ट किया गया। घायल की सुरक्षा के लिए हॉस्पिटल में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। 

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मृतक महिला रुचि की बीमारी का जिक्र है, जिससे परिवार पर लाखों रुपये का कर्जा हो गया था। कर्जदार उन्हें आए दिन परेशान किया करते थे। पुलिस अफसर का कहना है कि परिवार के सदस्यों ने खुदखुशी क्यों की, इसके हर पहलू की तहकीकात की जा रही है। बीकानेर में ही दस महीने पहले, शहर के अंत्योदय नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने एक साथ आत्महत्या की थी। इसमें पति-पत्नी ने अपने तीन बच्चों के साथ सुसाइड किया था। महिला ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि ससुराल एवं पीहर वाले उन्हें परेशान कर रहे थे। अब दस महीने पश्चात्, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या की है।

‘मां की हत्या कर एक-एक अंग खा गया बेटा…’, कोर्ट ने अब दी ये सजा

'इन्हें काटने से विनाश...', वृंदावन में पेड़ों की कटाई पर भड़के प्रेमानंद महाराज

इस राज्य को आज PM मोदी देंगे 83 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -