कोहरे का कहर, एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में 5 लोगों की मौत

कोहरे का कहर, एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में 5 लोगों की मौत
Share:

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में नव वर्ष की पहली सुबह कोहरे का कहर देखने को मिला है। यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए दो हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार में आग लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति की हालत नाजुक है। 

यमुना एक्सप्रेस वे पर दोनों हादसे मथुरा जिले के थाना सुरीर क्षेत्र में हुए हैं। नोएडा की तरफ से आ रहे बाइक सवारों माइल स्टोन 92 के पा  अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार विशाल गुप्ता निवासी आशीर्वाद भवन मानवत चौराहा मैनपुरी, कुलदीप निवासी माथुर चतुर्वेदी पुस्तकालय मोहल्ला मिश्राना मैनपुरी और करण वीर निवासी खेरिया थाना कागारौल, आगरा की दर्दनाक मौत हो गई। 

दूसरा हादसा सुरीर क्षेत्र में ही यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 85 के पास हुआ है। यहां स्विफ्ट कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग जख्मी हैं। इनके नाम पते की अभी जानकारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों हादसे कोहरे के चलते हुए हैं। सुबह से घना छाया हुआ था। इसकी वजह से 100 दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

साल के पहले दिन आम आदमी को झटका, महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर

रिलायंस इंफ्रा ने दिल्ली-आगरा (DA) टोल रोड की बिक्री पूरी करने का किया एलान

एस्कॉर्ट्स के शेयरों में 3 दिसंबर तक हुई मजबूत बिक्री

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -