MP से गिरफ्तार हुए लुटेरी दुल्हन समेत 6 आरोपी, मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

MP से गिरफ्तार हुए लुटेरी दुल्हन समेत 6 आरोपी, मामला जानकर उड़ जाएंगे होश
Share:

पन्ना: मध्य प्रदेश की पन्ना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन एवं उसके कथित माता-पिता सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लूट के लिए दुल्हन का उपयोग करता था। पकड़ी गई दुल्हन शादी के आठवें दिन सोना-चांदी एवं नकद लेकर फरार हो गई थी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की तहकीकात आरम्भ की तथा सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के पास से लूटे हुए गहने बरामद कर लिए गए हैं तथा सभी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा ने बताया कि सुनवानी थाना क्षेत्र में रहने वाले संतोष कुमार शुक्ला ने 21 सितंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि उनके बेटे सोनू शुक्ला की शादी महिमा शर्मा नाम की लड़की से हुई थी, जो शादी के आठवें दिन घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नकद लेकर गायब हो गई। शिकायत के पश्चात् पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ की। गिरोह के सरगना शिव प्रताप सिंह उर्फ मोटू सिंह की लोकेशन कटनी में पाई गई। पुलिस ने एक विशेष टीम को कटनी भेजा एवं शिव प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में बताया, जिसमें सुमित पाल, राजेश लोधी, रजनी रघुवंशी तथा गुंजन शर्मा सम्मिलित थे।

पुलिस ने इनके पास से आधा किलो चांदी, मंगलसूत्र, पायल, 10,000 रुपये नकद, फर्जी आधार कार्ड एवं मोबाइल फोन जब्त किया। आरोपियों ने दमोह जिले में भी इसी प्रकार की ठगी की बात कबूल की है। फिलहाल, पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है तथा अन्य मामलों की जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। यह गैंग शादी के बहाने लोगों से ठगी करता था तथा दुल्हन शादी के कुछ दिनों बाद ही आभूषण एवं नगदी लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस की इस कार्रवाई से कई लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद है।

देशभर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों पर एक्शन, 22 ठिकानों पर NIA की रेड

चलती कार में सामूहिक-बलात्कार और हत्या..! HC ने माफ़ की जुल्फिकार-दिलशाद और इजराइल की 'फांसी'

जम्मू-कश्मीर में नतीजों से पहले बन जाएंगे 5 विधायक..! कांग्रेस क्यों आगबबूला ?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -