श्रीलंका ने 8 मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका ने 8 मछुआरों को गिरफ्तार किया
Share:

नई दिल्ली: श्रीलंका ने भारत के 8 मछुआरों को अपनी हिरासत में लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीलंका की नौसेना ने रविवार को तमिलनाडु के आठ मछुआरों को अपनी हिरासत में लिया है. श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के इन आठों मछुआरों को श्रीलंका के तट के समीप नेदुनतीवू के पास मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया है. मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक अधिकारी गोपीनाथ ने अपने बयान में बताया कि इन भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ाई गई इन दो नौकाओं को कांगेसन्थुराई ले जाया गया है.

भारतीय मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक अधिकारी गोपीनाथ ने दोहराया है कि चार मछुआरे रामेश्वरम के और अन्य चार पुडुकोट्टई के रहने वाले हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भी श्रीलंका की नौसेना ने 20 भारतीय मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के कथित उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. यह सभी भारतीय मछुआरे भी कच्चातीवू के पास मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे. 

जिन्हे श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के कथित उल्लंघनकरने के आरोप में हिरासत में लिया था. इन गिरफ्तारियों पर तमिलनाडु कि मुख्यमंत्री जयललिता भी भारतीय प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुकी है. उन्होंने अपने पत्र में मोदी जी को कहा था कि इन गिरफ्तारियों से समुदाय के लोगों में भय व्याप्त है.

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -