इस साल 80 लाख श्रद्धालुओं ने किए वैष्णो देवी के दर्शन
इस साल 80 लाख श्रद्धालुओं ने किए वैष्णो देवी के दर्शन
Share:

जम्मू कश्मीर। क्रिसमस के बाद अब नववर्ष को लेकर लोग तैयारियां कर रहे हैं। न्यूईयर सेलिब्रेशन को लेकर कई लोग उत्साहित हैं। ऐसे में वर्ष 2017 की प्रमुख घटनाओं को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोग माता वैष्णोदेवी दर्शनों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि दुर्गम रास्तों और मौसम में बदलाव के बाद भी करीब 80 लाख श्रद्धालुओं ने माता वैष्णोदेवी धाम के दर्शन किए।

बीते वर्ष की तुलना में करीब 3 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाऐं जुटाईं। इस मामले में बोर्ड के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल एनएन वोहरा के निर्देश पर बोर्ड के अधिकारियों द्वारा पवित्र धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को पवित्र गुफा और गुफा मार्ग में जुटाया गया है।

बोर्ड ने बताया है कि वर्ष के अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं के दर्शन करने का आंकड़ा बढ़ सकता है। कई लोग 31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन वैष्णो देवी माता के दर्शन कर मनाते हैं। श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाऐं जुटाई जा रही हैं। श्राइन बोर्ड ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार वर्ष 2016 में माता वैष्णो देवी के पवित्र धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की तादाद में कुछ कमी आंकी गई थी। मगर इस बार बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए हैं।

2018 में ऐसे पा सकते हैं आप असफलता से छुटकारा

2018 का पहला माह ऐसे करेगा आपके जीवन को प्रभावित

आज दिन होगा केवल 10 घंटे का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -