चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा की जीत
चंडीगढ़ नगर निगम के  मेयर चुनाव में भाजपा की जीत
Share:

चंडीगढ़ : भले ही पंजाब में कांग्रेस की सरकार हो लेकिन इस राज्य के खूबसूरत शहर चंडीगढ़ के नगर निगम के महापौर से जुड़े तीनों पदों पर भाजपा को जीत हासिल होने से उसका उत्साह बढ़ा है .

बता दें कि निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार 27 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में देवेश मोदगिल महापौर के पद पर विजयी हुए हैं, जबकि गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने वरिष्ठ उप महापौर और विनोद अग्रवाल ने उप महापौर के पद पर जीत हासिल की है.मोदगिल चंडीगढ़ नगर निगम के 22वें महापौर होंगे.मतों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मोदगिल को 22 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बाबला को पांच मत मिले. ढिल्लों को कांग्रेस प्रत्याशी शीला फूल सिंह के छह मतों के मुकाबले 21 मत मिले. जबकि अग्रवाल को कांग्रेस प्रत्याशी रविंदर कौर के चार मतों के मुकाबले 22 मत मिले वहीं एक मत अमान्य घोषित कर दिया गया.

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा के 20, कांग्रेस के चार, शिरोमणि अकाली दल के एक उम्मीदवार हैं जबकि एक निर्दलीय और एक वोट भाजपा की मौजूदा सांसद किरण खेर का है. बहुमत होने के बावजूद भाजपा को पार्टी के भीतर मतभेद से भी जूझना पड़ा.निवर्तमान महापौर आशा कुमारी जायसवाल और रवि कांत शर्मा ने निर्दलीय नामांकन भरा.जिन्होंने समझाइश के बाद नाम वापस लिए.

यह भी देखें

किसने कहा पंजाब के सीएम को हिटलर ?

अब आपके लबों को छुएगी 'भोली पंजाबन'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -