Bigg Boss 11: विकास को मिला तानाशाह वाला टास्क, तो क्या वो होंगे विनर
Bigg Boss 11: विकास को मिला तानाशाह वाला टास्क, तो क्या वो होंगे विनर
Share:

‌बिग बॉस के घर में और घर से बाहर इन दिनों केवल एक ही नाम गूंज रहा है और वो है शिल्पा। सभी को लग रहा है कि शिल्पा ही इस शो की विनर होंगी। ऐसे में इन दिनों बिग बॉस के घर में 'विकास सिटी' नाम का एक टास्क चल रहा है जिसमे विकास तानाशाह बने हुए है और बाकी बचे हुए घरवाले विकास के नौकर। जी हाँ इस समय विकास जो भी बोलेंगे वो सभी को करना ही पड़ेगा, और अगर कोई उनका काम करने से मना करता है तो उसे टास्क से बाहर कर दिया जाएगा साथ ही उस कंटेस्टेंट के हिस्से के 3 लाख रुपए विकास को मिल जाएंगे।

और अगर विकास से परेशान होकर तीनो ने काम करने से मना किया तो विकास को 9 लाख रुपए मिलेंगे। सबसे पहले जैसे ही ये टास्क शुरू हुआ विकास ने पुनीश को गंजा होने के लिए कहा जिस पर पुनीश ने साफ़ मना कर दिया और पुनीश को टास्क से बाहर कर दिया गया। हिना और शिल्पा के लिए टास्क अब भी बरकरार है। अभी हाल ही में एक ट्वीट हुआ है जिसमे लिखा है Finale week mein ho rahi hai Shilpa Shinde aur @lostboy54 ke beech pyari si nokjhok! Promo 4 #BB11 . #BBSneakPeek pic.twitter.com/CpXhnHZiqN — The Reality Shows (@TheRealityShows) January 11, 2018 विकास दोनों बहुओं से अजीबोगरीब काम करवा रहें है वहीं पुनीश ने विकास से अभी हाल ही में कहा है 'तू ही विनर बनेगा। क्योंकि इससे पहले ये तानाशाह वाला टास्क गौतम गुलाटी को मिला था और वो ही विनर बना। चाहे तू मुझसे पेपर पर लिखवा ले।'

इसे सुनने के बाद विकास कहते हैं, 'नहीं ऐसा कुछ नहीं है।' वहीं शिल्पा ये बात सुनकर मुस्कुरा देती हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि पुनीश सही कह रहें है ऐसा ही हुआ था। बिग बॉस 8 के विनर गौतम को भी ये टास्क मिला था और वहीं विनर बने थे।

Bigg Boss के अर्शी को घर में भेजने का ये था मकसद

बिग बॉस में प्राइज़ मनी के लिए नहीं बल्कि फेम के लिए आया था ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 11 : घर से बेघर हुए इन कंटेस्टेंट्स ने की पार्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -